Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Khatron Ke Khiladi 12: कनिका मान बनी रहेंगी शो का हिस्सा, वीडियो शेयर कर बताई इसकी बड़ी वजह

Kanika Mann In Khatron Ke Khiladi 12: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी अपने स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के साथ टीवी पर दोबारा वापसी करने वाले हैं। दर्शकों के बीच रोहित शेट्टी के इस शो को लेकर काफी चर्चाएं देखने को मिल रही हैं। शो में शिवांगी जोशी, […]

---विज्ञापन---

Kanika Mann In Khatron Ke Khiladi 12: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी अपने स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के साथ टीवी पर दोबारा वापसी करने वाले हैं। दर्शकों के बीच रोहित शेट्टी के इस शो को लेकर काफी चर्चाएं देखने को मिल रही हैं। शो में शिवांगी जोशी, प्रतीक सहजपाल, कनिका मान और जन्नत जुबैर जैसे सितारों के नाम फाइनल हो चुके हैं। लेकिन शो के शुरू होने से पहले ही ‘गुड्डन तुमसे न हो पाएगा’ की एक्ट्रेस कनिका मान की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। जिसके बाद फैंस ये कयास लगा रहे थे कि अब कनिका मान खतरों के खिलाड़ी में नजर नहीं आएंगी।

 

---विज्ञापन---

और पढ़िएAnupama Upcoming Twist: बुढ़ापे में हनीमून मनाएंगे अनुज और अनुपमा, क्या वनराज अकेले संभाल पाएगा शाह परिवार?

कनिका मान ने अपनी तबीयत को लेकर एक मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि वो बीते कुछ दिनों से केवल लिक्विड चीजों पर ही टिकी हुई हैं और कुछ हार्ड नहीं खा रही हैं। इसी के साथ उन्होंने अपनी हालत का जिम्मेदार ओवरवर्क को बताया था। हालांकि उन्हें डॉक्टर ने ऐसा करने से साफ मना किया था, लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस ने ओवरवर्क किया और अपनी सेहत खराब कर ली। अपनी हालत खराब होने की वजह से वो खतरों के खिलाड़ी 12 के प्रोमो शूट पर भी नहीं जा सकीं। जिसके बाद से फैंस ने ये मान लिया था कि अब कनिका शो से बाहर कर दी जाएंगी।

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/reel/CeDZiK8Bgrt/?utm_source=ig_web_copy_link

हालांकि अब ताजा खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ठीक हो गई हैं और उन्होंने एक वीडियो शेयर करके बताया है कि वो शो का हिस्सा बनी रहेंगी। कनिका मान ने अपनी वीडियो में अपने उन फैंस का शुक्रिया किया है जिन्होंने उनके लिए दुआएं मांगी थी और साथ ही उन्होंने फैंस द्वारा दिए गिफ्ट भी दिखाए। फैंस से इतना प्यार मिलने के बाद एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी।

---विज्ञापन---

 

कनिका मान को ‘गुड्डन तुमसे न हो पाएगा’ सीरीयल से काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। जी टीवी पर आने वाले इस शो में कनिका ने अपनी अदाकारी से कई लोगों का दिल जीता था। वहीं अब कनिका की एक्टिंग देखने के बाद उन्हें खतरों से खलता हुआ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

---विज्ञापन---

 

यहाँ पढ़िए टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

---विज्ञापन---

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: May 28, 2022 12:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola