Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’ फेम एक्टर बरुण सोबती की तबीयत पर बढ़ी फैंस की चिंता? वायरल हुआ फराह खान का व्लॉग

Barun Sobti Fans Weird For His Health: सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं?' के फेमस एक्टर बरुण सोबती हाल ही में फराह खान के पॉपुलर कुकिंग व्लॉग में नजर आए, जिसके बाद से फैंस के बीच बरुण की तबीयत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

---विज्ञापन---

Barun Sobti Fans Weird For His Health: टीवी सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’ के फेमस एक्टर बरुण सोबती उर्फ अर्नव सिंह रायजादा एक बार फिर से सुर्खियो में है. पिछले कुछ सालों से ‘असुर’, ‘कोहरा’ और ‘हलाहल’ जैसी फिल्मों और सीरीज से ओटीटी तहलका मचा रहे बरुण सोबती इस बार फराह खान की वजह से चर्चाओं का केंद्र बन गए हैं. दरअसल, हाल ही में बरुण को अपनी पत्नी पश्मीन मनचंदा के साथ फराह खान के पॉपुलर कुकिंग व्लॉग में देखा गया. लेकिन, फराह के इस व्लॉग में बरुण के हाव-भाव देखकर फैंस को उनकी तबीयत की चिंता होने लगी. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

फराह खान के व्लॉग में बरुण सोबती

अपने इस व्लॉग में फराह खान बरुण से बात करते हुए एक्टिंग के बारे में बात करती हैं, जहां फराह क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘कोहरा’ में उनके काम की खूब तारीफ करती हैं. इसी बीच फराह टीवी शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’ की बात करती हैं और कहती हैं, ‘बाप रे… उसको लेकर तो बड़ा बवाल हुआ था. उसका क्रेज ही अगल ही था.’ बरुण सोबती वाला फराह खान का ये व्लॉग इंटरनेट पर वायरल हो गया. इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने बरुण सोबती को अपने व्लॉग में लाने के लिए फराह खान को शुक्रिया भी कहा, जैसे एक फैन ने लिखा, ‘मैंने कभी किसी वीडियो पर इतनी जल्दी क्लिक नहीं किया! हमारे बचपन के क्रश को अपने चैनल पर लाने के लिए फराह मैम को धन्यवाद!’

---विज्ञापन---

फैंस को हुई बरुण की चिंता

हालांकि, तारीफ करने के साथ-साथ कुछ लोगों ने व्लॉग के दौरान बरुण के व्यवहार और हाव-भाव को लेकर भी बात और उनकी तबीयत पर चिंता जाहिर की. कई फैंस ने कमेंट किया कि बरुण अपने नॉर्मल से काफी अलग दिख रहे थे. वहीं, कई फैंस ने उनके एनर्जी लेवल और बोलने के तरीके पर सवाल उठाए. जैसे एक फैन ने लिखा, ‘फराह खान के शो में पहली बार, गेस्ट की एनर्जी बिल्कुल अलग लग रही है.’ एक अन्य फैन लिखा, ‘उनके साथ कुछ तो गड़बड़ है. वह अजीब तरह से बात कर रहे है.’

First published on: Jun 20, 2026 12:45 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola