Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बिग बाॅस’ को टक्कर देने आया ‘देसी ब्लिंग’? करण-तेजस्वी की जोड़ी मचाएगी धमाल, जानें कब और कहां देख पाएंगे ये शो

Desi Bling: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स 'देसी ब्लिंग' नाम का एक नया रियलिटी शो लेकर आ रहा है. हाल ही में इस शो का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश नजर आ रही हैं

Desi Bling: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रियल लाइफ कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जिंदगी पर आधारित एक नया रियलिटी शो दस्तक दे रहा है. इस शो का नाम ‘देसी ब्लिंग’ है. हाल ही में इस शो का ट्रेलर रिलीज किया गया है. शो में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश लीड किरदार में शामिल हैं. ये शो दुबई में रहने वाले भारतीय अमीरों की आलीशान और ग्लैमरस लाइफस्टाइल को दर्शाएगा, जिसमें प्राइवेट जेट्स, डिजाइनर कपड़े, लग्जरी पार्टियां और हाई-प्रोफाइल सोशल सर्कल की झलक देखने को मिलेगी.

‘देसी ब्लिंग’ शो क्या है?

नेटफ्लिक्स पर आ रहे इस शो में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा. ये शो दुबई में रह रहे भारतीय अमीरों की चमक-धमक के अलावा दोस्ती, रिश्तों में उतार-चढ़ाव और पर्दे के पीछे चलने वाले ड्रामे की भी झलक दिखाएगा. जारी ट्रेलर में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रही है. इस शो में सतीश और तबिंदा संपाल, रिजवान और साना साजन, द्युति पर्रक और इरिना किनाख जैसे चेहरे भी नजर आएंगे. इसमें टाइगर श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी, सनी लियोन और विवेक ओबेरॉय की भी स्पेशल एंट्री होगी.

---विज्ञापन---

शो को लेकर क्या बोले तेजस्वी-करण

शो को लेकर तेजस्वी ने कहा, ‘ये शो मेरे लिए बेहद खास सफर रहा है. ये दुबई की चमकदार दुनिया की खूबसूरत झलक दिखाता है, लेकिन साथ ही इसमें क्लासिक देसी मसाले का भी पूरा तड़का है. इसमें इमोशंस, रिश्ते और ड्रामा सब कुछ है, जो दर्शकों को बांधे रखेगा.’ आगे तेजस्वी ने कहा, ‘नेटफ्लिक्स और माजेन लहम की आभारी हूं कि उन्होंने हमारी जिंदगी में इतनी दिलचस्पी दिखाई.’ वहीं करण कुंद्रा ने इसे लेकर कहा, ‘हां, इसमें ग्लैमर और लग्जरी है, लेकिन जिसने हमें सबसे ज्यादा चौंकाया, वो यहां के रिश्ते, लोग और उनके बीच की जटिलताएं थीं. ये रोमांचक, अप्रत्याशित और कई मायनों में बेहद वास्तविक है. हम उत्साहित हैं कि दुनियाभर के दर्शक इस सफर को हमारे साथ नेटफ्लिक्स पर देखेंगे.’

कब और कहां देख सकेंगे ये शो?

बता दें इस शो में रियल एस्टेट कारोबारी और अनाक्स होल्डिंग के चेयरमैन सतीश सनपाल और तबिंदा सनपाल, उद्यमी और डिसीसिव जोन के सीईओ द्युति पर्रुक, उनकी पत्नी इरीना किनाख, दुबई के अरबपति कारोबारी रिजवान साजन, अदेल और सना साजन, पामेला सेरेना, कंटेंट क्रिएटर बहनें अलीजे और लैली मिर्जा, और ज्योतिषी एवं टैरो रीडर जानवी गौर भी नजर आएंगी. इसे आप 20 मई से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: May 11, 2026 05:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola