Mahakali Teaser: अक्षय खन्ना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘महाकाली शुक्राचार्य वॉर क्राई’ का आज टीजर रिलीज कर दिया है. RKD स्टूडियोज और प्रशांत वर्मा की इस ऐतिहासिक फिल्म की पहली झलक आज ऑफिशियल तौर पर जारी कर दी गई है. इस धांसू टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. टीजर रिलीज के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
महाकाली का धांसू टीजर आउट
फिल्म के धांसू टीजर में धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई के बारे में बताया गया है. इसमें देवताओं और राक्षसों के बीच हुए समुद्र मंथन के बारे में जिक्र किया जाता है. इसमें असुरों के शक्तिशाली गुरु शुक्राचार्य के नेतृत्व में होने वाली लड़ाई के बारे में दिखाया गया है.
टीजर की शुरुआत में मां काली की मूर्ति की झलक दिखाई जाती है. जहां उनके आगे एक छोटा बच्चा रो रहा होता है. इसके बाद अक्षय खन्ना की एंट्री होती है. वह कहते हुए नजर आते हैं, “समुद्र मंथन के समय देवो एवं असुरों के बीच लड़ाई के दौरान विष्णु ने केवल देवताओं को अमृत दिया, ये धर्म है या अधर्म. इंद्र के सिंहासन का अधिकार हमसे छीन लिया गया, ये धर्म है या अधर्म. समस्त असुर जाती को धकेल कर 14 लोक के द्वार बंद कर दिए गए, ये धर्म है या अधर्म. केवल 14 दिनों में असुर की विजय हमारे कानों में गूंज उठेगी, असुर मुक्त हो जाएंगे. इसके बाद अक्षय खन्ना कहते हैं रक्तबीज मानव जाती का सर्वनाश कर दो. वहीं, आखिर में मां काली की झलक दिखाई जाती है और वो बच्चे को शांत करवाती हैं.
अक्षय खन्ना और श्रेया रेड्डी लुक
महाकाली की पहली झलक बेहद धांसू है. इस टीजर में अक्षय खन्ना जो कि शुक्राचार्य के रोल में नजर आने वाले हैं. उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हैं. वह लंबी सफेद दाढ़ी के साथ बालों का जूड़ा बनाए हुए है. इसके अलावा उनकी कमर में जंजीर बंधी हुई है और माथे पर तिलक लगा हुआ है. वहीं, श्रेया रेड्डी फिल्म में मां काली के रोल में दिखाई देंगी. उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है. एक यूजर ने टीचर की तारीफ करते हुए लिखा, ” महाकाली सीन देखकर रोंगटे खड़े हो गए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अक्षय कुमार का लुक शानदार.”
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि हनु मैन के जरिए प्रशांत वर्मा ने सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत की. वहीं, अब वो महाकाली लेकर आ रहे हैं. फिल्म RKD स्टूडियोज बैनर तले बनी है. फिल्म को रमेश दुग्गल ने प्रोड्यूस किया है. इसका डायरेक्शन अपर्णा कोल्लुरु ने किया है. फिल्म में अक्षय खन्ना और श्रेया रेड्डी नजर आएंगी. इसके अलावा भूमि शेट्टी, रोहित सराफ जैसे कलाकार दिखाई देंगे. फिल्म सिनेमाघरों में 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें-51 की उम्र में भी क्यों कुंवारे है अक्षय खन्ना? ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत बच्चों और शादी को समझते हैं बोझ!