Thursday, 1 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

टूटेगा 22 साल पुराना सिलसिला! करण जौहर ने सुनाई ‘कॉफी विद करण’ को लेकर बुरी खबर

Karan Johar Popular Show: करण जौहर ने अपने पॉपुलर टॉक शो 'कॉफी विद करण' को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Karan Johar Popular Show: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन की शुरुआत को लेकर बिजी हैं. हाल ही में करण ने अपने इस शो को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. दरअसल, करण जौहर ने अपने सबसे पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है. करण ने एक वीडियो शेयर करके इस बात का ऐलान किया है. वीडियो में करण ने ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 का ऐलान करते हुए गुड और बैड न्यूज शेयर की है.

वीडियो में करण ने कहा कि शो का 9वां सीजन इस सिलसिले का आखिरी चैप्टर होगा. इस दौरान करण काफी इमोशनल भी हो गए. वीडियो में करण ने आगे कहा, ‘मैं अपनी जिंदगी के ऐसे पड़ाव पर पहुंच गया हूं, जहां मुझे एहसास हुआ कि हर अच्छी चीज का कभी न कभी अंत होता ही है. भारी मन से मुझे यह कहना पड़ रहा है कि यह ‘कॉफी विद करण’ का मेरा आखिरी सीजन होगा.’ अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Oct 01, 2026 03:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola