Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

India’s Got Talent Season 11 की विनर बनी ‘अमेजिंग अप्सर्स’, इतने लाख मिली प्राइज मनी

India's Got Talent Season 11 Winner: पॉपुलर रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के 11वें सीजन को आखिरकार अपना विनर मिल गया. चलिए जानते हैं कि विनर को प्राइज मनी में कितना कैश और गिफ्ट मिले.

---विज्ञापन---

India's Got Talent Season 11 Winner
India's Got Talent Season 11 Winner

India’s Got Talent Season 11 Winner: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के 11वें सीजन का ग्रैंड फिनाले हो गया है और शो के जज ने 11वें सीजन के विनर की घोषणा कर दी है. इस सीजन में फिनाले में सभी फाइनलिस्ट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. इस कांटे की कॉम्पिटिशन में सभी को हरा कर कोलकाता के डांस ग्रुप ‘अमेजिंग अप्सरा’ ने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ की ट्रॉफी अपने नाम की और जीत के इस ताज को अपने सिर पर सजाया. चलिए आपको बताते हैं कि IGT के 11वें सीजन के विनर को प्राइज मनी में कितना कैश और गिफ्ट मिला.

टॉप 7 फाइनलिस्ट्स के मुकाबला

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के 11वें सीजन के फाइनल में टॉप 7 फाइनलिस्ट्स पहुंचे, जिसमें ‘अमेजिंग अप्सरा’ के साथ ‘वी कंपनी’, ‘आकाश और अभिषेक’, ‘नेपाल टाइगर्स’, ‘क्लासिक क्वींस’, ‘विक्की कृष्णा’, और ‘कैलिबॉयज’ शामिल थे. इन सातों फाइनलिस्ट्स ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज परफॉर्मेंस दी, लेकिन जजों और ऑडियंस के दिलों को ‘द अमेजिंग अप्सरा’ का डांस जीत ले गया.

---विज्ञापन---

कौन बना रनर-अप?

ये सभी फाइनलिस्ट्स अलग-अलग तरह के हुनर लेकर शो में आए थे. कोई डांस ग्रुप था, कोई स्टंट और एक्रोबैटिक एक्ट्स में माहिर था. फाइनल में ‘अमेजिंग अप्सरा’ ने बाजी मार ली, ली.जहां अपने अनोखे परफॉर्मेंस से ‘द अमेजिंग अप्सरा’ शो के विनर बने. वहीं, सिक्किम का म्यूजिक बैंड ‘साउंड ऑफ सोल्स’ दूसरे स्थान पर रहा और ‘हिडेन फायर’ ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: चौथे दिन Ikkis ने कमाए इनते करोड़, Dhurandhar ने फिर मारा छक्का

---विज्ञापन---

इतने लाख मिली प्राइज मनी

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के 11वें सीजन के विनर ‘द अमेजिंग अप्सरा’ को विनर ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये का कैश प्राइज मनी और स्कोडा कार मिली. इसके साथ ही उन्हें स्पॉन्सर्स की ओर से कई मजेदार गिफ्ट्स मिले. शो के ग्रैंड फिनाले में स्पेशल गेस्ट के तौर पर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, इमरान हाशमी, शेफ रणवीर बरार और विकास खन्ना पहुंचे थे.

First published on: Jan 05, 2026 09:17 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola