Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: चौथे दिन Ikkis ने कमाए इनते करोड़, Dhurandhar ने फिर मारा छक्का

Ikkis vs. Dhurandhar Box Office Collection: धर्मेंद्र की फिल्म 'Ikkis' ने 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर ली है. वहीं, 'Dhurandhar' की कमाई लगातार बढ़ रही है.

---विज्ञापन---

Ikkis vs. Dhurandhar Box Office Collection (2)
Box Office Collection

Ikkis vs. Dhurandhar Box Office Collection: बॉलीवुड के न्यू कमर एक्टर अगस्त्य नंदा और दिग्गज स्टार धर्मेंद्र की फिल्म ‘Ikkis’ को रिलीज हुए आज पूरे 4 दिन हो गए हैं. इन 4 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर ली है. वहीं, दूसरी तरफ रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने सिनेमाघरों में अपने 31 दिन पूरे कर लिए हैं. इसके बाद भी फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ‘Ikkis’ और ‘Dhurandhar’ ने अब तक कुल कितनी कमाई की है?

‘Ikkis’ की चौथे दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘Ikkis’ ने चौथे दिन 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 4 दिनों के अंदर 20.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 23.93% रही. जिसमें सुबह के शो में 9.74%, दोपहर के शो में 28.15%, शाम के शो में 37.23%, और रात के शो में 20.59% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं खान खानदान की होने वाली बहू Tina Rijhwani? जिसके साथ भांजे ने की सगाई

31वें दिन भी ‘Dhurandhar’ ने मारा छक्का

वहीं, दूसरी तरफ रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 31वें दिन भी 12.75 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कारोबार 772.25 करोड़ तक पहुंच गया है. ये फिल्म 800 करोड़ से अब सब कुछ ही कदम दूर है. 31वें दिन भी इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 27.96% रही. जिसमें सुबह के शो में 16.12%, दोपहर के शो में 39.54%, शाम के शो में 38.21%, और रात के शो में 17.97% रही.

---विज्ञापन---

1200 करोड़ के पार हुई ‘Dhurandhar’

रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर रूल कर रही है. ‘Dhurandhar’ ने दुनियाभर में अब तक कुल 1201.5 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘Ikkis’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 25.4 करोड़ हो गया है.

First published on: Jan 05, 2026 07:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola