हिना खान टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वह अक्सर ही किसी न किसी कारण खबरों में बनी रहती हैं. बीते काफी वक्त से वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थी. कैंसर के इलाज के दौरान उन्होंने तमाम मुश्किलों का सामना किया और उन्होंने अपनी इस पूरी जर्नी के बारे में फैंस को भी जानकारी दी थी. वहीं, कैंसर से जंग जीतने के बाद हाल ही में हिना खान ने अपनी एक ख्वाहिश जाहिर की है. इसमें उन्होंने कहा कि वह बस एक ही चीज में अच्छी दिखना चाहती हैं.
हिना खान इस चीज में दिखना चाहती हैं बेहतर
दरअसल, हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक तस्वीर है जिसपर लिखा हुआ है, ”अब वो उम्र आ गई है जहां मुझे तस्वीरों में अपनी शक्ल की परवाह नहीं है…मैं एक्स-रे, स्कैन और ब्लड रिपोर्ट में अच्छी दिखना चाहती हूं. आखिर में उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “मुझे इसके बारे में बताओ.’

रॉकी ने कैंसर जर्नी के दौरान रखा हिना का ध्यान
हिना खान की इस पोस्ट से ये साफ जाहिर हो रहा है कि वह अपने ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान कितना हताश और परेशान थी. क्योंकि हर थोड़े दिनों में उन्हें ब्लड टेस्ट करवाने पड़ते थे. एक्ट्रेस ने बताया था कि कैंसर के दौरान कीमोथेरेपी के बाद भी उन्होंने काफी तकलीफें झेली. कैंसर के कारण उन्हें अपने बाल मुंडवाने पड़े थे. इतना ही नहीं उनकी पलकों के बाल तक झड़ गए थे. वहीं, हिना की इस कैंसर जर्नी में उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने पूरा साथ दिया था. रॉकी ने हिना की कैंसर जर्नी के दौरान उनके खाने पीने से लेकर उनकी हर छोटी बड़ी चीज का ध्यान रखा है, जिसके बारे में अक्सर ही एक्ट्रेस ने बात की है.
2025 में हिना ने रचाई थी रॉकी से शादी
बता दें कि हिना ने कैंसर से जंग जीतने के बाद अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड रॉकी से 4 जून 2025 को रजिस्टर्ड मैरिज की थी. उन्होंने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. एक्ट्रेस की शादी के बाद तस्वीरें-वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.
यह भी पढ़ें- Raveena Tandon की मां के साथ हुई धोखाधड़ी, लाखों के गहने और घड़ियां हुईं चोरी