Entertainment News Live In Hindi: बिग बॉस फेम और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इस समय एक बड़े विवाद में घिर गए हैं. उनके शो में एक लड़की पर किए गए भद्दे कमेंट का समर्थन करने को लेकर जनता और सेलेब्स में भारी नाराजगी है. अब मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने भी इस पर कड़ा ऐतराज जताया है. सुनील पाल ने प्रणित मोरे और समय रैना जैसे कॉमेडियन्स पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘समाज का आतंकवादी’ और ‘कॉमेडी का कलंक’ तक कह डाला. उन्होंने कहा कि कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता और गाली-गलौज परोसने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए.
दिशा पटानी का आज जन्मदिन
बॉलीवुड की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. 13 जून 1992 को बरेली में जन्मी दिशा ने फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है. अपनी बेहतरीन एक्टिंग, जबरदस्त डांस मूव्स और फिटनेस के लिए पहचानी जाने वाली दिशा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. आज फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Main Vaapas Aaunga collection)
सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस की एक बड़ी जंग छिड़ी हुई है. जहां अब बड़े पर्दे पर इतिहास के एक सबसे दर्दनाक पन्ने को समेटे हुए एक नई कहानी ने दस्तक दी है. मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ‘मैं वापस आउंगा’ में पहली बार दो बेहद टैलेंटेड स्टार्स की जोड़ी नजर आ रही है, जिनकी एक्टिंग ने पहले ही दिन ऑडियंस को भावुक कर दिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Related