Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Katrina Kaif is all set to make a Comeback। मां बनने के 7 महीने बाद सेकंड इनिंग को तैयार,जानिए डिटेल

कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रही हैं। पिछले साल नवंबर में मां बनने के बाद एक्ट्रेस पूरी तरह फैमिली लाइफ और बेटे विहान की परवरिश में बिज़ी थीं। लाइमलाइट और मीडिया कैमरों से दूरी बनाकर कैटरीना ने खुद को निजी जिंदगी तक सीमित कर लिया था।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 10, 2026 17:12
Share :
Katrina Kaif

कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रही हैं। पिछले साल नवंबर में मां बनने के बाद एक्ट्रेस पूरी तरह फैमिली लाइफ और बेटे विहान की परवरिश में बिज़ी थीं। लाइमलाइट और मीडिया कैमरों से दूरी बनाकर कैटरीना ने खुद को निजी जिंदगी तक सीमित कर लिया था। इसी बीच उनके फैंस लगातार उन्हें पर्दे पर मिस कर रहे थे। अब खबरें हैं कि लगभग ढाई साल के ब्रेक के बाद कैटरीना एक्टिंग वर्ल्ड में वापसी की तैयारी कर रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस इन दिनों नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। खास बात ये है कि इस बार कैटरीना की नजर सिर्फ फिल्मों पर नहीं बल्कि OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी है। कहा जा रहा है कि वह डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यू करने का प्लान बना रही हैं। हालांकि, कैटरीना अपने कमबैक को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहतीं और ऐसी कहानी चुनना चाहती हैं जो उनकी जिंदगी के इस नए फेज़ से जुड़ी हो। खबरों की मानें तो मिसेज कौशल 2027 के दूसरे हिस्से में शूटिंग फ्लोर पर वापसी कर सकती हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 10, 2026 05:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola