Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Urmila Mantodkar के Ex-पति Mohsin Akhtar ने तलाक के बाद किया दूसरा निकाह, छिपाई ‘नई बेगम’ की पहचान !

उर्मिला मातोंडकर के एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। हालांकि, मोहसिन ने न तो महिला की पहचान उजागर की है और न ही दूसरी शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि की है। इसके बावजूद फैंस उनकी नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 12, 2026 14:49
Share :
Urmila Mantodkar

बॉलीवुड की रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। साल 2024 में उर्मिला और उनके पति मोहसिन अख्तर मीर के तलाक की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्मिला ने सितंबर 2024 में अपनी 8 साल पुरानी शादी खत्म करने का फैसला लेते हुए फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, दोनों ने कभी भी अलगाव की वजहों पर खुलकर बात नहीं की। अब मोहसिन अख्तर मीर को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मोहसिन ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए दूसरी शादी कर ली है। दरअसल, मोहसिन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों की उंगलियों में डायमंड रिंग दिखाई दे रही है, जबकि महिला के हाथों में गहरी मेहंदी भी लगी हुई है। इस पोस्ट के साथ मोहसिन ने हार्ट इमोजी भी शेयर किया। हालांकि, उन्होंने महिला की पहचान उजागर नहीं की है और न ही दूसरी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस लगातार अटकलें लगा रहे हैं कि मोहसिन ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। बता दें कि उर्मिला और मोहसिन ने साल 2016 में बेहद निजी समारोह में शादी की थी।

First published on: Jun 12, 2026 02:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola