Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Plane Crash में हुए पत्नी की मौत, अरबपति ने एक्ट्रेस से रचा ली दूसरी शादी। 6 साल तक छिपाया रिश्ता !

जूही चावला और जय मेहता की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पहली पत्नी सुजाता बिरला के निधन और जूही की मां की मौत के बाद दोनों एक-दूसरे का सहारा बने और यही दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 1995 में दोनों ने गुपचुप शादी कर ली थी, जिसका खुलासा बाद में जूही की प्रेग्नेंसी के दौरान हुआ। आज यह कपल 31 साल बाद भी बॉलीवुड की सबसे सफल शादियों में से एक माना जाता है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 12, 2026 17:03
Share :
Juhi Chawla

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला और उनके पति जय मेहता इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और सम्मानित कपल्स में गिने जाते हैं। जय मेहता देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल हैं और मेहता ग्रुप के चेयरमैन हैं। हालांकि अरबों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद वह बेहद निजी जीवन जीना पसंद करते हैं। जूही और जय की शादी को तीन दशक से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जूही, जय मेहता की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले जय की शादी सुजाता बिरला से हुई थी, जो प्रतिष्ठित बिरला परिवार से ताल्लुक रखती थीं। दोनों की जिंदगी खुशहाल चल रही थी, लेकिन साल 1990 में एक दुखद विमान दुर्घटना में सुजाता का निधन हो गया। इस हादसे ने जय को पूरी तरह तोड़ दिया था। इसी दौरान जूही चावला भी अपनी मां के निधन के बाद कठिन दौर से गुजर रही थीं। कहा जाता है कि इसी मुश्किल समय में जूही और जय एक-दूसरे का सहारा बने। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने साल 1995 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। उस समय जूही अपने करियर के शिखर पर थीं, इसलिए दोनों ने अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं किया। बाद में जूही की प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी सीक्रेट मैरिज का खुलासा हुआ। आज दोनों दो बच्चों, जान्हवी और अर्जुन मेहता, के साथ खुशहाल पारिवारिक जीवन बिता रहे हैं।

First published on: Jun 12, 2026 05:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola