बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान को हमेशा एक मजबूत और बेफिक्र स्टार के रूप में देखा जाता है। लेकिन साल 2026 उनके लिए इमोशनली बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। बीते कुछ महीनों में सलमान कई बार कैमरों के सामने भावुक होते नजर आए, जिसने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया। फरवरी में सलमान के पिता सलीम खान को Brain Hemorrhage होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उस दौरान सलमान लगातार उनके साथ रहे और कई मौकों पर उनके चेहरे पर चिंता और दर्द साफ दिखाई दिया। हालांकि कुछ हफ्तों बाद सलीम खान स्वस्थ होकर घर लौट आए, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली। लेकिन मुश्किलों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। मई की शुरुआत में सलमान ने अपने 42 साल पुराने करीबी दोस्त सुशील कुमार को खो दिया। दोस्त के निधन से वह इतने टूट गए कि सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया। उनकी भावुक तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं। इसके बाद मई में ही सलमान हिंदूजा अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए, जहां वह एक करीबी दोस्त का हाल जानने पहुंचे थे। इस दौरान पपराजी की भीड़ और शोर-शराबे पर उनका गुस्सा भी देखने को मिला। जून में सलमान को एक और बड़ा झटका लगा, जब उनकी करीबी फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे का निधन हो गया। अंतिम संस्कार में पहुंचे सलमान बेहद भावुक नजर आए और अपने आंसू भी नहीं रोक सके। सलमान की यह भावुक तस्वीरें देखकर उनके फैंस भी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें हिम्मत बनाए रखने और मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं।
---विज्ञापन---
Salman Khan पर भारी 2026,एक के बाद एक आ रहीं मुश्किलें! कैमरों में कैद ‘दंबग’ का Emotional Breakdown
बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान को हमेशा एक मजबूत और बेफिक्र स्टार के रूप में देखा जाता है। लेकिन साल 2026 उनके लिए इमोशनली बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। बीते कुछ महीनों में सलमान कई बार कैमरों के सामने भावुक होते नजर आए, जिसने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया। फरवरी में सलमान के पिता सलीम खान को Brain Hemorrhage होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2026 05:09 PM
Sponsored Links by Taboola