Monday, 17 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कभी सिनेमाघरों में पोछा लगाता था ये एक्टर, आज एक फिल्म के लिए वसूलता है 50 करोड़!

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी स्ट्रगल किया है. हाल ही में एक सुपरस्टार एक्टर ने थिएटर में पोछा लगाने को लेकर बात की है. आज ये एक्टर 50 करोड़ से ज्यादा फीस चार्ज करता है.

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक ऐसे तमाम कलाकार हैं, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में कई मुश्किलों का सामना किया है. इसमें रजनीकांत से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे एक्टर्स के नाम शामिल हैं. हालांकि, कड़ी मेहनत और लगन से एक वक्त के बाद उन्होंने सफलता हासिल की. वहीं, आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कभी थिएटर में पोछा लगाया करते थे। हालांकि, आज वह साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं. इतना ही नहीं, एक फिल्म के लिए वह 50 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस लेते हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

टॉक्सिक में नजर आएंगे ये कलाकार

दरअसल, हम बात कर रहे हैं कन्नड़ एक्टर यश की, जो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत नजर आने वाली हैं. फिल्म सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज होगी और इसकी रिलीज से पहले फिल्म के स्टार यश की फीस को लेकर चर्चा हो रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---Advertisement---

50 करोड़ है यश की फीस?

हाल ही में यश ‘आप की अदालत’ में पहुंचे थे. इस दौरान यश ने अपनी लाइफ से जुड़े कुछ किस्से फैंस के साथ शेयर किए. एक्टर ने अपने करियर, फिल्मों और कॉलेज के दिनों को याद किया. उन्होंने फिल्मों में अपनी फीस को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान रजत शर्मा ने एक्टर से पूछा, “जब आप बड़े स्टार बन गए तो एक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं?”

50 करोड़ फीस पर बोले यश

इस पर एक्टर ने कहा, “नहीं, और ज्यादा चाहिए सर. नहीं, वो पेमेंट हमेशा फिल्म के हिसाब से मिलता है. मैं काम हमेशा प्रोड्यूसर की तरह करता रहा हूं. मैं वो एक्टर नहीं हूं, जो पहले पैसा ले लूं. मैं वो काम नहीं करता कि अपनी सेफ्टी ले लूं और उन पर रिस्क छोड़ दूं. कभी नहीं किया. मैंने हमेशा पार्टनरशिप में काम किया है. मेरा मानना है कि सब लोग मिलकर काम करेंगे, जब ऑडियंस पसंद करेगी तो फिर शेयर बांटेंगे. मैंने एक्टर की तरह नहीं सोचा. पैसा मैं तब लेता हूं जब पिक्चर बनती है, नहीं बनाई तो साथ में गंवाएंगे.”  

---Advertisement---

एक्टर ने थिएटर में लगाया पोछा

इस बीच एक्टर ने थिएटर में पोछा लगाने और अपने स्ट्रगलिंग दिनों को लेकर भी बात की. एक्टर से पूछा गया, “यहां तक आने के लिए आपने थिएटर में चाय बेची, पोछा लगाया?” इस पर एक्टर ने कहा, “मेरे हिसाब से स्ट्रगल क्या है? मैं यहां बैठकर सोचूं कि मेरे पास लग्जरी सब कुछ है तो आज स्ट्रगल नहीं है. तो मेरे लिए तो स्ट्रगल कल भी था और आज भी है. झाड़ू-पोछा से भी मजा आ सकता है, लेकिन बड़ा अवॉर्ड लेने से मजा नहीं भी आ सकता है.”

टॉक्सिक रिलीज की पोस्टपोन पर बोले यश

एक्टर ने ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पोस्टपोन होने को लेकर भी बात की. फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी और अब यह 26 अगस्त को दस्तक देगी. इस पर एक्टर ने कहा, “जो भी क्लैश आप बोल रहे हैं, मैंने वो क्लैश सीधा जाकर कभी नहीं किया. मेरी डेट अनाउंस हुई होती है तो इसके बाद कोई आता है तो वो क्लैश होता है. मुझे लगता है कि मैं कंफ्यूजन में था. जब मेरी फिल्म 19 मार्च को आने वाली थी, मैंने सुना कि लोग बोल रहे हैं कि मैं भी डर गया. मेरे पास खोने के लिए कुछ है ही नहीं, तो डर किस बात का. लोग समझते हैं 100 या 200 करोड़ कम होने से मुझे कुछ फर्क पड़ सकता है. नहीं सर, हमारे पास तो कुछ भी नहीं था पॉकेट में. डर कम होने का नहीं है, क्योंकि सब कुछ प्लस में है. डर सिर्फ इस बात का है कि जो वादा किया है, वो लोगों तक पहुंच जाए. मेरी तरफ से प्रोडक्ट ठीक होना चाहिए. मैं मूव करने वाला नहीं था क्योंकि मुझे मेरे प्रोडक्ट का पता था, वो अच्छा था. तो एसोसिएशन का कुछ मामला था, इसलिए पोस्टपोन किया.”

---Advertisement---
First published on: Aug 16, 2026 09:07 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola