Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

सोफिया हयात का दावा, बिग बॉस 7 में दबंग खान ने की थी बॉडी शेमिंग, बोलीं- ‘सलमान खान पाखंडी है…’

सलमान खान ने हाल ही में बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई है. जिसके बाद बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने दावा किया है कि सलमान पाखंडी है और उन्होंने खुद उनकी बॉडी शेमिंग की थी.

Sofia Hayat-Salman Khan
Sofia Hayat-Salman Khan

सलमान खान ने हाल ही बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग को लेकर बात की है. उन्होंने कटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर हुई ट्रोलिंग पर उन्होंने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई है. उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वाले लोगों पर जमकर गुस्सा निकाला है. जिसके बाद सब सलमान खान की खूब तारीफ कर रहे हैं. हालांकि बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट, मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया हयात ने सलमान खान को पाखंडी बताया है. उन्होंने दावा किया है कि सलमान खान ने उनकी बॉडी शेमिंग की थी.

दरअसल, वीकेंड का वार में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को लेकर गुस्सा निकाला. उन्होंने गुस्से में शर्ट उतारते हुए कहा, “भाई मोटा हो गया है, भाई को ट्रोल करो..कर लो ट्रोल. ये लो.कर लो ट्रोल, आओ ट्रोल करना है ना? ट्रोल करना पसंद है? ये देखो क्लोज अप कर लो.”

---विज्ञापन---

सोफिया ने सलमान खान पर साधा निशाना

वहीं, अब सोफिया हयात ने अपने एक्स पर वीकेंड का वार का एक वीडियो शेयर किया है और सलमान खान पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, “सलमान एक पाखंडी और बेवकूफ इंसान है. जब मैं बिग बॉस में थी, तो उन्होंने मेरी बॉडी और चेहरे की आलोचना की थी और गौहर खान से कहा था कि उनका शरीर अच्छा है. उफ.” सोफिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है.

सोफिया के पोस्ट पर लोगों ने किया रिएक्ट

सोफिया के इस बयान के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों ने सूफिया का सपोर्ट किया, तो कुछ लोगों ने सलमान खान का सपोर्ट किया है. एक यूजर ने लिखा, “उसने शहनाज, नेहल और तान्या को गाली दी और उनके शरीर को लेकर उनका अपमान किया.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “वह पाखंडी है. आप सही कह रहे हैं.वह बाहरी लोगों को ट्रोल करता है और अंदर ही अंदर उनसे जलता है.” एक और यूजर ने लिखा, “लोग समय के साथ सीखते हैं, इसलिए बुरा मत मानिए. अच्छी बात है कि वह सही स्टैंड ले रहे हैं और मुझे तो याद भी नहीं कि उन्होंने ऐसा कब कहा था.

---विज्ञापन---

सलमान खान ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास

बता दें कि सलमान खान ने उन ट्रोलर्स को जवाब दिया था, जो उम्र, लुक और वजन को लेकर ट्रोल कर रहे थे. एक्टर ने कटरीना कैफ और उनके भाई सोहेल खान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स को उनकी फिजिकल अपीयरेंस को लेकर ट्रोलिंग पर गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने कहा था, “”कमाल है. पहले अपने आप को देखो भाई. ये जो आप लोग कमेंट करते हो ना, जिसके ऊपर किसी के भी ऊपर, पहले अपनी शक्ल देख लो. अपनी बॉडी देखो हमें बाद में करना ये. अपने मां-बाप को पहले देखो, उनकी सेहत देखो. उसके बाद करना, समझे?”

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: Salman Khan ने शर्टलेस होकर ट्रोलर्स की बोलती की बंद, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

---विज्ञापन---
First published on: Sep 20, 2026 05:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola