Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

1 घंटे 29 मिनट की धाकड़ क्राइम थ्रिलर, IMDb पर 8.2 की रेटिंग, क्लाइमेक्स उड़ा देंगा होश!

Crime Thriller: अगर आप इस बीच कुछ सबसे अलग देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म खासकर आपके लिए है. क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को 8.2 की शानदार IMDb रेटिंग मिली है.

Dhuruvangal Pathinaaru

Crime Thriller: ओटीटी पर एक से बढ़कर सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. लेकिन अगर आप कंफ्यूज हैं कि यहां देखें क्या, तो आज हम आपके लिए एक बहुत ही शानदार क्राइम-थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं. इस फिल्म की तेज-तर्रार कहानी आपके दिमाग की बत्ती जला देगी. क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस 1 घंटे 29 मिनट की फिल्म को 8.2 की शानदार IMDb रेटिंग भी मिली हुई है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक तेज-तर्रार रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर दीपक (रहमान) की है, जो एक पुराने और खौफनाक एनकाउंटर के दौरान अपना दाहिना पैर गंवाने के बाद पुलिस सेवा से रिटायर हो चुका है. रिटायरमेंट के पांच साल बाद, उनके घर एक नया पुलिस कैडेट पहुंचता है. बातों-बातों में दीपक उस कैडेट को अपने करियर के उस सबसे आखिरी, उलझे हुए और अनसुलझे मर्डर केस की कहानी सुनाना शुरू करता है. ये एक ऐसा केस है जिसने इंस्पेक्टर दीपक की पूरी जिंदगी बदल दी थी.

---विज्ञापन---

सस्पेंस से भरपूर

फिल्म के आगे की कहानी कुछ इस तरह बढ़ती है कि इसका सस्पेंस उलझता ही जाता है. मर्डर केस में आगे ऐसे ट्विस्ट आते हैं, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह जाते हैं. शुरू से लेकर अंत तक ये फिल्म दर्शकों को स्क्रीन से हटने नहीं देती है. शुरुआत में कहानी पूरी तरह बिखरी हुई लगती है. किरदार और अलग-अलग जगहों पर घट रही घटनाएं जुड़ती नहीं हैं. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, एक ही तूफानी रात की घटनाएं इन सभी 16 अलग-अलग छोरों को एक बिंदु पर लाकर जोड़ देती हैं, जिससे फिल्म का क्लाइमेक्स धमाकेदार हो जाता है. इसके आखिरी के 15 मिनट काफी दिलचस्प हैं, जहां एक के बाद एक ऐसे राज सामने आते हैं, जिन्हें देखकर आप सन्नाटे में रह जाएंगे.

कौनसी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर मौजूद सस्पेंस थ्रिलर डी-16 (D-16) की, जो मूल रूप से तमिल भाषा की फिल्म है. तमिल में इस फिल्म का नाम धुरुवंगल पथिनारु (Dhuruvangal Pathinaaru) है. इस फिल्म की सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इसका निर्देशन और इसकी बेहद कसी हुई कहानी किसी मंझे हुए फिल्ममेकर ने नहीं, बल्कि 22 साल के एक कॉलेज ड्रॉपआउट (कार्तिक नरेन) ने की है. बिना किसी बड़े सुपरस्टार और बिना किसी भारी-भरकम बजट और पीआर प्रमोशन के, इस फिल्म ने अपनी अपनी कहानी से खूब नाम कमाया था.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 20, 2026 04:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola