Vijay Sethupathi confirms Maharaja sequel: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ की दीवानगी आज भी दर्शकों के बीच देखने को मिलती है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म का क्लाइमेक्स आज भी फैंस की पहली पसंद है. अब इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है. दरअसल अब ‘महाराजा’ के सीक्वल यानी ‘महाराजा 2’ की तैयारी शुरू हो गई है. खुद विजय सेतुपति ने इसे कन्फर्म किया है. विजय सेतुपति ने बताया कि डायरेक्टर निथिलन स्वामीनाथन उन्हें इसकी कहानी भी सुना चुके हैं.
‘महाराजा 2’ हुई कन्फर्म
हाल ही में विजय सेतुपति अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बाथ्था’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में पहुंचे. इसी दौरान उन्होंने डायरेक्टर निथिलन स्वामीनाथन की जमकर तारीफ की और बताया कि वो ‘महाराजा 2’ की कहानी सुन चुके हैं. विजय ने निथिलन को बेहतरीन डायरेक्टर बताते हुए उनकी राइटिंग की भी तारीफ की. विजय ने बताया निथिलन ने उन्हें हाल ही में ‘महाराजा 2’ की कहानी सुनाई और उन्हें ये कहानी बेहद खूबसूरत लगी. एक्टर ने ये भी कहा कि निथिलन के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है. हालांकि, अभी मेकर्स ने ‘महाराजा 2’ की पूरी कहानी, स्टारकास्ट, शूटिंग शेड्यूल या रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. यानी अब एक बात तो कन्फर्म हो गई कि महाराजा के सीक्वल पर काम शुरू हो गया है. फिलहाल अभी फैंस को इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा.
हॉलीवुड रीमेक पर क्या बोले विजय सेतुपति
इवेंट में विजय सेतुपति ने ‘महाराजा’ के हॉलीवुड रीमेक के बारे में भी बात की. एक्टर ने कहा कि अगर उन्हें इस रीमेक में कोई रोल मिलता है तो वो इसके लिए बिना फीस के भी काम करने को तैयार हैं. विजय ने बताया कि जब प्रोड्यूसर ने उन्हें हॉलीवुड रीमेक के राइट्स बिकने की जानकारी दी तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह हॉलीवुड रीमेक में एक फिल्म के लिए फ्री में काम कर लेंगे और अगर उन्हें कोई रोल दिया गया तो वो हॉलीवुड जाने के लिए तैयार हैं. एक्टर ने भी बताया कि हॉलीवुड में काम करना उनकी लंबे समय से इच्छा रही है. बता दें महाराजा’ का हॉलीवुड रीमेक भी तैयार किया जा रहा है. फिल्म के प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम ने खुद इसकी जानकारी दी थी.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ साल 2024 में रिलीज हुई थी. इसे निथिलन स्वामीनाथन ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी एक नाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी गायब हुई डस्टबिन की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचता है. शुरुआत में ये मामला जितना साधारण दिखाई देता है, कहानी आगे बढ़ने के साथ उतने ही चौंकाने वाले राज सामने आते हैं. इसमें विजय सेतुपति के साथ अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास, नट्टी सुब्रमण्यम और सांचना नामिदास जैसे स्टार्स शामिल हैं. फिल्म को सिनेमाघरों और फिर नेटफ्लिक्स पर भी खूब पसंद रिलीज किया गया.