Thursday, 24 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘FIR’ और ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर, ICU में भर्ती, बहन जयश्री ने दी अपडेट

Ishwar Thakur Health Update: टीवी एक्टर ईश्वर ठाकुर अपनी सेहत को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं. गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे ईश्वर को ICU में भर्ती कराया गया है

Ishwar Thakur
Ishwar Thakur

Ishwar Thakur Health Update: पॉपुलर टीवी शो ‘एफआईआर’ और ‘भाबीजी घर पर हैं’ में काम करने वाले एक्टर ईश्वर ठाकुर की तबियत ठीक नहीं है. गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे ईश्वर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की हालत काफी बिगड़ गई है. उनका ब्लड प्रेशर गिर गया है. कल से ही वो कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं. ऐसे में उन्हें लेकर उनका परिवार काफी परेशान है. एक्टर के इलाज को जारी रखने के लिए परिवार ने तत्काल आर्थिक मदद की गुहार लगाई है.

एक्टर ईश्वर ठाकुर की हालत गंभीर

बता दें 54 साल के हो चले ईश्वर कई सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. उनकी बहन जयश्री ने के मुताबिक सब कुछ 2020 में उनके पैर में लगी एक चोट से शुरू हुआ, जो कोविड-19 लॉकडाउन से लगभग तीन महीने पहले लगी थी. चूंकि ईश्वर को डायबिटीज है, इसलिए घाव ठीक से नहीं भरा और बाद में वहीं घाव गंभीर इंफेक्शन में बदल गया. पिछले कुछ वर्षों में उनकी सेहत लगातार बिगड़ती गई है. उनके कई अंगों पर इसका बुरा असर पड़ा है. उन्हें डायबिटीज है, किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं और उनका लिवर भी ठीक से काम नहीं कर रहा है.

---विज्ञापन---

नौवीं बार अस्पताल में भर्ती ईश्वर ठाकुर

अपने भाई की तबियत को लेकर इंडिया टुडे से बातचीत में जयश्री ने कहा कि भाई का इलाज जारी रखने की कोशिश में परिवार के सारे पैसे खत्म हो चुके हैं. जयश्री ने कहा, ‘ईश्वर मेरे बड़े भाई हैं. उनकी स्वास्थ्य समस्याएं 2020 में कोविड लॉकडाउन से लगभग तीन महीने पहले शुरू हुईं, जब उनके पैर में चोट लग गई थी. डायबिटीज होने के कारण घाव ठीक नहीं हुआ और संक्रमण धीरे-धीरे फैल गया. तब से उनकी सेहत बिगड़ती ही गई है. ये नौवीं बार है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’

Actor Ishwar Thakur hospitalised in critical condition

परिवार ने लगाई मदद की गुहार

आगे जयश्री ने कहा, ‘हमने उनके इलाज पर अपनी सारी जमा-पूंजी खर्च कर दी है. हमें अपना घर तक बेचना पड़ा. मैं और मेरे पति ईश्वर की देखभाल कर रहे हैं लेकिन अब हम ऐसे मोड़ पर हैं, जहां हमें समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या करें. मैं पूरी तरह से बेबस महसूस कर रही हूं. मेरी मां भी दिल की मरीज हैं और पूरी तरह हम पर निर्भर हैं.’

---विज्ञापन---

कोविड-19 के दौरान सेलेब्स ने की थी मदद

ईश्वर की बहन जयश्री के अनुसार जब कोविड-19 के दौरान ईश्वर की बीमारी की खबर सामने आई थी, तो टेलीविजन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग उनकी मदद के लिए आगे आए थे. उन्होंने कहा कि परिवार को एक बार फिर मदद की बहुत जरूरत है. ईश्वर की के चल रहे इलाज में काफी पैसे लग रहे हैं और परिवार अभी इन्हीं पैसों को जुटाने पर ध्यान दे रहा है. ईश्वर अविवाहित हैं, क्योंकि जयश्री के अनुसार वो अपने परिवार की देखभाल करना चाहते हैं.

First published on: Sep 23, 2026 09:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola