Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बिग बॉस’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट ने बिखेरा जलवा, ‘हंगामा हो गया’ गाने पर जमकर लगाए ठुमके, वीडियो हो रहा वायरल

Farrhana Bhatt dance: बिग बॉस सीजन 19 से फेमस होने वाली एक्ट्रेस फरहाना भट्ट लगातार सुर्खियों में हैं. हाल ही बिग बॉस के सक्सेस पार्टी में उन्होंने जमकर डांस किया. इस डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है.

Farrhana Bhatt dance in Bigg Boss success party

Farrhana Bhatt: सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हाल ही में खत्म हुआ, जिसमें गौरव खन्ना विजेता बने और फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं. शो ने इस सीजन में जबरदस्त TRP बटोरी है, वहीं शो की जबदस्त सफलता का जश्न मनाने के लिए, कंटेस्टेंट्स और शो से जुड़े लोगों के लिए एक शानदार सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया. इस पार्टी में बिग बॉस के पुराने सीजन के विजेता और कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ खुद सलमान खान भी शामिल हुए. जश्न की मस्ती से भरे इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन फरहाना भट्ट का एक खास डांस वीडियो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है.

फरहाना भट्ट ने किया जबरदस्त डांस

इंस्टाग्राम पर इन दिनों फरहाना भट्ट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में, फरहाना भट्ट पॉपुलर गाने ‘मैंने होठों से लगाई तो’ पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं. इस पार्टी के लिए उन्होंने सिल्वर और ब्लैक गाउन पहना था, जिसमें स्टाइलिश कटआउट थे, जो उनकी पार्टी वाइब को पूरी तरह से मैच कर रहे थे. फरहाना ने बहुत शानदार मेकअप भी किया हुआ है, जिससे वो पार्टी में सबसे खूबसूरत लग रहीं हैं. वीडियो में उन्हें मस्ती में सोफे पर चढ़कर डांस करते देखा गया. वहीं वो उस माहौल में इतनी ज्यादा डूब गईं कि पास खड़ी एक लड़की उन्हें संभालने के लिए उनका हाथ पकड़े हुए भी दिखीं, ताकि वह गिर न जाएं. इस पार्टी में प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, अमाल मलिक और शाहबाज बदेशा, आवेज दरबार, नगमा जैसे कई सेलेब्रिटी भी नजर आए.

---विज्ञापन---

फरहाना भट्ट बिखेर रहीं जलवा

दरअसल, ‘हंगामा हो गया’ गाने को फरहाना की ‘बिग बॉस 19’ की जर्नी के वीडियो में दिखाया गया था, जिसके बाद वह अक्सर शो के अंदर भी यह गाना गाती और इस पर डांस करती थीं. सक्सेस पार्टी में उनका यह डांस लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 से ही सुर्खियों में हैं. बिग बॉस में उन्होंने जबरदस्त गेम खेला और पूरे सीजन सुर्खियों में रहीं हैं. वहीं वो बिग बॉस की फर्स्ट रनर अप भी थीं. वहीं इस सीजन के विनर भले ही गौरव खन्ना बने लेकिन चर्चाओं में फरहाना भट्ट कहीं आगे रहीं. बिग बॉस ही नहीं बल्कि बाहर बिग बॉस से बाहर निकल कर भी फरहाना लगातार सुर्खियों में हैं. फरहाना ने हाल ही अयान लाल ने शादी करने का दावा भी किया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है.

First published on: Dec 13, 2025 09:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो