Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘सुबह-सुबह गोबर खिला दिया आंटी…’ Chhoriyan Chali Gaon में इन छोरियों के साथ हुआ धोखा

Chhoriyan Chali Gaon: जी-5 के रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ में हसिनाओं के दिन की शुरुआत एक धोखे के साथ हुई, जहां उन्हें ब्रश करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। चलिए जानते हैं कि शो का 4 एपिसोड कैसा रहा?

Chhoriyan Chali Gaon

Chhoriyan Chali Gaon: जी-5 के लेटेस्ट रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव,’ ग्लेमर्स वर्ल्ड की 11 हसीनाएं गांव में रहते हुए वहां के काम करती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा शो मेकर्स भी उन्हें जबरदस्त टास्क देते दिखाई दे रहे हैं। कभी उन्हें भैंसों का दूध निकालने का टास्क दिया जाता है तो कभी भागती हुई मुर्गियों को पकड़ने का टास्क दिया जाता है। शो के अब तक कुल 4 एपिसोड रिलीज किए गए हैं। शो का चौथा एपिसोड कई मामलों की वजह से सुर्खियों में रहा। चलिए जानते हैं कि शो का 4 एपिसोड कैसा रहा।

थप्पड़ मारकर जगाया

इस एपिसोड में और गांव में हसिनाओं के दिन की शुरुआत एक धोखे के साथ हुई। दरअसल, शो की शुरुआत में हसिनाओं को सबसे पहले नींद से जगाया जाता है। यहां चिन्की-मिन्की को थप्पड़ मारकर उठाया जाता है। इसके बाद कुछ हसिनाओं को दांत साफ करने के लिए नीम का दातून दिया गया और कुछ हसिनाओं को राख दी गई। इस दौरान कृष्णा श्रॉफ ब्रश न मिलने पर थोड़ी नाराज दिखाई दी। वहीं, रमीत सिंधू दातून के साथ मशक्कत करती दिखाई दी। इस दौरान चिन्की-मिन्की ने राख से अपने दांत साफ कर लिए।

---विज्ञापन---

सुबह-सुबह गोबर खिला दिया…

इस बीच चिन्की-मिन्की ने आंटी से ये पूछा कि ये राख क्या होती है? इसका जवाब देते हुए घर की आंटी ने उन्हें बताया कि ये राख गोबर के उपले की है। इस पर चिन्की-मिन्की तुरंत मुंह बनाते हुए कहा कि ‘अरे… आंटी आपने सुबह-सुबह गोबर खिला दिया।’ इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। इस पर चिन्की-मिन्की ने कहा कि आज सुबह मेरे मुंह में चाय-कॉफी नहीं बल्कि गोबर था।

यह भी पढ़ें: 9 एपिसोड के साथ SonyLiv ट्रेंड कर रही ये वेब सीरीज, सस्पेंस और ट्विस्ट से है भरपूर

---विज्ञापन---

मुर्गियां पकड़ने का टास्क

इस इसके बाद सभी हसीनाएं गांव की महिलाओं की तरह ही घर का काम करती दिखाई देती हैं। इसके बाद रात में शो के होस्ट रणविजय सिंह ने सभी हंसी हसीनाओं को शो का टास्क दिया है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच मुर्गियां पकड़ने का टास्क हुआ। इसमें जीतने वाली हसीनाओं को एक लग्जरी गिफ्ट मिला। वहीं, हारने वाली हसीनाओं को सजा दी गई।

First published on: Aug 07, 2025 01:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola