Tuesday, 8 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

सबसे लड़ाई करने के अलावा आखिर क्या कर रहे हैं Bigg Boss फेम आसिम रियाज? इंडस्ट्री ने किया किनारा

'बिग बॉस 20' की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन इस बीच 'बिग बॉस 13' के चर्चित कंटेस्टेंट आसिम रियाज ने एक पोस्ट के जरिए नए सीजन पर तंज कस दिया. जिसने इंटरनेट पर भूचाल ला दिया है.

Asim Riaz social post
आसिम रियाज ने 'बिग बॉस 20' को फ्लॉप कहा

सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ वापस आ चुका है. 6 सितंबर को शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसके बाद कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस के घर में एंट्री ले ली. शो शुरू होते ही जहां सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स और उनके गेम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, वहीं ‘बिग बॉस 13’ के चर्चित कंटेस्टेंट आसिम रियाज ने एक पोस्ट के जरिए नए सीजन पर तंज कस दिया. हालांकि, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक उसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था.

आसिम रियाज ने क्या पोस्ट किया?

आसिम रियाज ‘बिग बॉस 13’ के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक रहे हैं. शो में उनकी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नोकझोंक और सलमान खान के साथ बहस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब करीब छह साल बाद एक बार फिर उनका नाम ‘बिग बॉस’ को लेकर चर्चा में आ गया है.

---विज्ञापन---

आखिर आसिम ने पोस्ट में लिखा क्या?

दरअसल, आसिम ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,’एक और फ्लॉप सीजन लोड हो रहा है.’ उनका यह पोस्ट ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर के बाद सामने आया. हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट का स्क्रीनशॉट ले लिया और देखते ही देखते यह वायरल हो गया.

नेटिजंस ने आसिम को दिया जवाब

आसिम की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि ‘बिग बॉस’ के हर सीजन को फ्लॉप बताना अब जैसे उनकी आदत बन गई है. वहीं, कुछ लोगों ने यह भी याद दिलाया कि आसिम खुद ‘बिग बॉस 13’ के रनरअप रह चुके हैं.

---विज्ञापन---

आसिम को सुनाई खरी-खरी

कुछ यूजर्स ने कहा कि उन्हें शो के शुरू होते ही उसके हिट या फ्लॉप होने का फैसला नहीं करना चाहिए. वहीं, कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि ‘बिग बॉस’ हर सीजन में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरता है.

आसिम रियाज ने इन कलाकारों पर साधा निशाना

आसिम रियाज का यह पहला मामला नहीं है, उन्हें पहले भी इस तरह के बयान देते हुए सुना गया है. उन्होंने हिमांशी खुराना और विशाल आदित्य सिंह पर निशाना साधा था. इतना ही नहीं आसिम ने रुबीना दिलैक, हिना खान को टारगेट किया था. आसिम ने टीवी की इन दोनों पॉपुलर एक्ट्रेसेस को आंटी कहकर खुलेआम पंगा लिया था.

---विज्ञापन---

‘बिग बॉस 13’ में सलमान खान ने सिखाया था सबक

इतना ही नहीं आसिम ने ‘बिग बॉस 13’ में भी दावा किया था कि शो की टीआरपी उनकी वजह से आती है. वहीं आसिम ने शो के होस्ट के सलमान खान के सामने अपनी आवाज ऊंची कर बात की थी, लेकिन सलमान खान ने एक मिनट में ही उनका सारा गुरूर खत्म कर दिया था. वहीं जब आसिम ‘खतरों खिलाड़ी 14’ में पहुंचे थे तो एक स्टंट के दौरान वो रोहित शेट्टी से भिड़ गए थे. जिसके बाद रोहित शेट्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

पारस छाबड़ा को किया था बॉडीशेम

वहीं पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में आसिम की एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना ने खुलासा किया था कि उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए कहा गया था. इस आरोप के जवाब में आसिम ने कहा था कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा. उन्होंने चैट लीक करने की धमकी भी दी. साथ ही उन्होंने पारस छाबड़ा को बॉडीशेम भी किया.

---विज्ञापन---

विशाल पर कसा था तंज

इसके बाद एक पॉडकास्ट के दौरान विशाल ने आसिम की एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के धर्म बदलने का दबाव बनाने के दावे पर हिमांशी का पक्ष लेते हुए कहा था कि अगर 4 साल पुराना रिश्ता था, तो बात में कुछ सच्चाई हो सकती है. विशाल की ये बात आसिम को नगुजार लगी और उन्होंने एक्स पर विशाल को सीधे तौर पर ‘स्कमबैग’ कह दिया था.

First published on: Sep 08, 2026 04:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola