Asha Bhosle Song: दिग्गज गायिका आशा भोसले आज हमारे बीच नहीं हैं. 12 अप्रैल 2026 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. आज 8 सितम्बर को उनकी जयंती है और ये दिन उनके चाहने वालों के लिए बेहद खास बन गया. दरअसल इस खास मौके पर आशा भोसले की आखिरी फीचर फिल्म के लिए रिकॉर्ड किए गए गीत ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ को रिलीज किया गया. यह गाना निर्देशक हरीश व्यास की फिल्म ‘ओम का हरि’ का हिस्सा है. इस फिल्म में रघुबीर यादव, सोनी राजदान और अंशुमन झा लीड रोल में शामिल हैं. गाने के साथ फिल्म का म्यूजिक एल्बम भी लॉन्च किया गया. इसे आप YouTube पर देख-सुन सकते हैं.
93वीं जयंती पर रिलीज हुआ आशा भोसले का आखिरी गाना
मंगलवार को आशा भोसले की जयंती के खास मौके पर ये गाना रिलीज किया गया है. ये गाना मुंबई में फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट पर इस गाने को रिलीज किया गया. इसके साथ ही ताई का एक बीटीएस वीडियो भी जारी किया गया. ये गाना अपकमिंग फिल्म ‘ओम का हरि’ में हिस्सा है. इसके म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म की पूरी यूनिट ने आशा ताई को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे लेकर मेकर्स ने बताया कि आशा भोसले ने साल 2023 में किसी फिल्म के लिए आखिरी बार यही गाना रिकॉर्ड किया था. उस समय आशा ताई की उम्र करीब 90 वर्ष थी.
बीटीएस वीडियो में दिखी सिंगर की झलक
बता दें 2023 में जब ये गाना आशा ताई रिकॉर्ड रही थीं, तब मेकर्स ने इसका एक बीटीएस वीडियो भी शूट किया था. अब म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान मौजूद लोगों को मेकर्स ने ये दिखाया. इस बीटीएस वीडियो में ताई गाने की तारीफ कर रहीं है. उन्होंने कहा, ‘इन्होंने (निर्देशक ने) मुझे फोन करके कहा कि ये गाना है मैं भेज रहा हूं. मैंने गाना सुनते ही हां कर दी. कुछ नहीं पूछा.. मुझे गाना ही इतना अच्छा लगा. मैं हर समय यही गाना गाती रहती हूं. मुझे नहीं पता था कि ये मुझे यह इतना अच्छा लगेगा.’

कब रिलीज होगी ‘ओम का हरि’?
बात करें फिल्म की तो फिल्म ‘ओम का हरि’ में रघुबीर यादव, सोनी राजदान, अंशुमन झा और आयशा कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. दिवंगत आशा भोसले के अलावा इस फिल्म के म्यूजिक एल्बम में दिवंगत दिग्गज गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी अपनी आवाज दी है. इस फिल्म में परेश पाहुजा के गीत भी शामिल हैं. इसके अलावा फिल्म के लीड एक्टर रघुबीर यादव ने भी दो गीत गाए हैं. ये फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.