Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19: ‘आंखों में पट्टी बांध के बैठे…’, अशनूर कौर के एविक्शन पर भड़कीं Sumbul Touqeer

Bigg Boss 19: सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' से अशनूर कौर के एविक्ट होने पर टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर भड़क गई. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों अपनी कलेश और लड़ाई की वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है. इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ काफी शॉकिंग साबित हुआ. इस बार के वीकेंड का वार में अशनूर कौर को बिग बॉस घर का अहम रूल तोड़ने के लिए घर से एविक्ट कर दिया गया. अब इस मामले पर टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 16’ की एक्स कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर का रिएक्शन सामने आया है. सुम्बुल तौकीर ने अशनूर कौर के एविक्शन पर शो के मेकर्स के फैसले को ‘हिपोक्रेसी’ बताया है.

रूल्स तो सिर्फ बहाना है…

सुम्बुल तौकीर ने ‘बिग बॉस 19’ से अशनूर कौर के एविक्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. इसको लेकर सुम्बुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सुम्बुल ने कुनिका सदानंद और अशनूर की एक तस्वीर पोस्ट की और पूछा कि ‘क्या यह (बाल का प्रयोग) रूल्स के खिलाफ नहीं है? तो बीबी के रूल्स तो सिर्फ बहाना हैं, नहीं तो अर्चना भी वापस आई थी.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘काश मैं अभी…’, धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए सलमान खान, नेशनल टीवी पर छलका दर्द

मेकर्स की हिपोक्रेसी…

सुम्बुल ने आगे कहा, ‘लात तो तान्या ने भी अशनूर को मारी थी और धक्का भी मारा था. तब क्या ये आंखों में पट्टी बांध के बैठे थे? अशनूर कौर.’ इसके बाद सुम्बुल ने ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स के इस फैसले को ‘हिपोक्रेसी’ बताया. उन्होंने आगे लिखा, ‘इससे पहले कि कोई मेरे पास आकर कहे कि मैं हिंसा का समर्थन कर रही हूं तो सुन लो. अशनूर का एविक्शन तब फेयर होता, जब हर हाथ उठाने वाला कंटेस्टेंट एविक्ट होता. मैं तो मेकर्स की हिपोक्रेसी के बारे में बात कर रही हूं. अचानक से नियम प्यारे हो जाएंगे.

---विज्ञापन---

होगा एक और एविक्शन

खबर है कि इस हफ्ते अशनूर कौर के साथ-साथ शहबाज बदेशा भी ‘बिग बॉस 19’ के घर से बेघर होने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर, 2025 को प्रसारित होगा.

First published on: Nov 30, 2025 03:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola