Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19: ‘काश मैं अभी…’, धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए सलमान खान, नेशनल टीवी पर छलका दर्द

Bigg Boss 19: टीवी शो 'बिग बॉस 19' के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने दुख जाहिर किया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों अपने लड़ाई-झगड़े के लिए सुर्खियों में बना हुआ है. जहां घरवाले बाहर की दुनिया से बेखबर हैं और की जीत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. वहीं, धर्मेंद्र के निधन के बाद सलमान खान अपने दुख और गम के साथ शो के ‘वीकेंड का वार’ को होस्ट कर रहे हैं. इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ शुरू करने से पहले सलमान ने अपना दुख नेशनल टीवी पर जाहिर किया. चलिए आपको बताते हैं कि सलमान ने क्या कुछ कहा है?

‘वीकेंड का वार’ में इमोशनल हुए सलमान

इस बार के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक दिखाई दिए. सलमान ने नेशनल टीवी पर धर्मेंद्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. सलमान ने कहा कि ‘ये हफ्ता ऐसे गुजरा है, मनातें मांग कर, दुआएं करके, आंसुओं के साथ गुजरा है. देश को एक बहुत ही बड़ा झटका लगा है, फैंस को एक बहुत ही बड़ा झटका लगा है. इंडस्ट्री को एक बहुत ही बड़ा सदमा लगा.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड के स्टार राइटर Tom Stoppard का निधन, जिन्होंने दी Shakespeare in Love जैसी हिट फिल्में

‘काश मैं अभी…’

सलमान ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है आप मेरी बातों से समझ गए होंगे कि मैं किनकी बात कर रहा हूं. खैर, अब यही दुआ है कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. काश मैं इस हफ्ते अभी वीकेंड का वार का हिस्सा नहीं होता… लेकिन ये जिंदगी ऐसे ही चलती रहती है.’ बता दें कि धर्मेंद्र और सलमान के बीच बहुत गहरा रिश्ता किसी से छिपा नहीं है.

---विज्ञापन---

मैं उनसे बहुत प्यार…

बता दें कि कतर में ‘दबंग टूर’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब सलमान से उनके फिटनेस इंस्पिरेशन के बारे में पूछा गया था, उस वक्त उन्होंने कहा, ‘मेरे इंडस्ट्री में आने से पहले, दो-तीन लोग थे और धर्मेंद्र उनमें सबसे बड़े थे. वो मेरे जैसे पिता हैं, बस इतना ही… मैं उस इंसान से बहुत प्यार करता हूं. बस यही उम्मीद करता हूं कि वो वापस आएंगे.’

First published on: Nov 30, 2025 02:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola