Monday, 5 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

अर्चना पूरन सिंह की टूटेगी 35 साल की शादी? पति परमीत सेठी संग हुआ पंगा, एक्ट्रेस बोलीं- ‘तुड़वाकर रहेगा’

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और उनके पति परमीत सेठी की जोड़ी 35 साल से इंडस्ट्री में हिट मानी जा रही है, लेकिन हाल ही में उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है, आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

archana puran singh parmeet sethi
अर्चना पूरन सिंह की 35 साल की शादी तुड़वाने पर तुला ये शख्स!

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां उनकी शादी पर खतरा मंडराने की बात सामने आई है, दोनों के बीच पंगेबाजी चल रही है, और कोई एक शख्स है, जो दोनों की 35 साल की शादी तुड़वाने के पीछे पड़ा है. जी हां, हम नहीं… ऐसा खुद एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह का कहना है, आपको कुछ समझ नहीं आ रहा न? चलिए जानते हैं, आखिर पूरा मामला है क्या?

कौन तुड़वाना चाह रहा कपल की शादी?

दरअसल, टीवी का पॉपुलर कपल बेस्ड रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौटने के लिए तैयार है. जिसका नाम ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ है, शो में इस बार कई चर्चित जोड़ियां नजर आने वाली हैं. जिसमें एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और उनके पति परमीत सेठी भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं. दोनों की शादी को करीब 35 साल हो चुके हैं, लेकिन शो के होस्ट मुनव्वर फारुकी अब इनके रिश्ते में भी ‘पंगा’ कराने के लिए तैयार हैं.

---विज्ञापन---

अर्चना को सताने लगा शादी टूटने का डर?

‘पति पत्नी और पंगा 2’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अर्चना और परमीत के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिल रही है. प्रोमो में मुनव्वर दोनों के साथ खूब मस्ती करते नजर आते हैं. इसी दौरान बात इतनी बढ़ जाती है कि अर्चना मजाक-मजाक में मुनव्वर पर अपनी शादी तुड़वाने का आरोप लगा देती हैं.

https://www.instagram.com/reel/DeGn4wMB12N/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==

---विज्ञापन---

अर्चना की शादी पर संकट?

अर्चना कहती हैं,’35 साल चल ली हमारी शादी, अब ये मुनव्वर हमारी शादी तुड़वाकर ही रहेगा.’ अर्चना की ये बात सुनकर परमीत भी ऐसा जवाब देते हैं कि वहां मौजूद हर कोई हंसने लगता है. परमीत कहते हैं, ‘थैंक्यू मुनव्वर.’ पति का ये जवाब सुनकर अर्चना भी उन्हें मजाक में मारने लगती हैं.

35 साल से साथ हैं अर्चना-परमीत

अर्चना और परमीत की शादी साल 1992 में हुई थी. दोनों की शादी को तीन दशक से ज्यादा समय हो चुका है. कपल के दो बेटे हैं और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली लाइफ से जुड़े मजेदार पल शेयर करते रहते हैं. अर्चना और परमीत की खट्टी-मीठी नोकझोंक उनके व्लॉग्स में भी देखने को मिलती रही है. अब यही केमिस्ट्री ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर भी देखने को मिलेगी.

---विज्ञापन---

अर्चना का है बेबाक अंदाज

बता दें, अर्चना लंबे समय से टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो का हिस्सा रही हैं और अपनी बेबाक बातों के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में परमीत के साथ उनका मजेदार अंदाज शो में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर सकता है.

शो में नजर आएंगी ये जोड़ियां

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा 2’ में अर्चना-परमीत के अलावा दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, राहुल वैद्य-दिशा परमार, शब्बीर अहलूवालिया-कांची कौल, अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी, दीपिका सिंह-रोहित राज गोयल और मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी जैसी जोड़ियां नजर आएंगी. शो में कपल्स के बीच अलग-अलग मजेदार टास्क करवाए जाएंगे, जिनके जरिए उनकी बॉन्डिंग और कंपैटिबिलिटी परखी जाएगी.

---विज्ञापन---

कौन करेगा पंगा, कौन जीतेगा दिल?

‘पति पत्नी और पंगा 2’ का आगाज 10 अक्टूबर से होने वाला है. शो को मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे होस्ट करते नजर आएंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि शो में कौन सी जोड़ी सबसे ज्यादा पंगा करती है और कौन अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतती है.

First published on: Oct 05, 2026 03:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola