Saturday, 29 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरे पति को ये हॉट लगता था’, बाइसेक्शुअलिटी पर आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- ‘अपने रिश्ते में…’

आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' में अपनी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे करने के बाद अब अपनी सेक्सुअलिट को लेकर खुलकर बात की है.

बाइसेक्शुअलिटी पर आकांक्षा चमोला का खुलासा

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. ‘लॉक अप 2’ में अपनी जिंदगी से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे करने के बाद अब एक्ट्रेस ने अपनी सेक्सुअलिटी, पति गौरव खन्ना और शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है.

शादी से पहले ही गौरव को बताई थी बात

मिड-डे को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने शादी से पहले गौरव खन्ना को अपनी सेक्सुअलिटी के बारे में बता दिया था, उनका कहना था कि उन्होंने कुछ भी नहीं छिपाया नहीं था. उन्होंने बताया कि वह पहले से ही बाइसेक्शुअल थीं और गौरव को इस बारे में पता था. आकांक्षा के मुताबिक, गौरव ने उनकी बात को एक्सेप्ट किया था और उन्हें यह बात ‘हॉट’ लगती थी.

---विज्ञापन---

शादी के बाद गौरव संग रिश्ता

एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि शादी के बाद उन्होंने अपने रिश्ते में ईमानदारी बरती. उन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ता आगे बढ़ाने के बजाय अपने पति के साथ रहने का फैसला किया था. आकांक्षा के मुताबिक, यह उनका खुद का फैसला था और उन्होंने अपने पति को धोखा नहीं दिया.

‘अब खुद को एसेक्शुअल मानती हूं’

अपनी मौजूदा पहचान के बारे में बात करते हुए आकांक्षा ने कहा कि फिलहाल वह खुद को एसेक्शुअल मानती हैं. उनका कहना है कि किसी महिला की सेक्सुअल पहचान जिंदगी के अलग-अलग पड़ाव पर बदल सकती है और इसमें कुछ गलत नहीं है.

---विज्ञापन---

‘पहचान एक जैसी नहीं रहती’

आकांक्षा ने यह भी कहा कि वह पूरी LGBTQ+ या क्वियर कम्युनिटी की प्रवक्ता नहीं हैं. वह सिर्फ अपने निजी अनुभव के बारे में बात कर रही हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पहचान हमेशा एक जैसी रहे, यह जरूरी नहीं है.वह आगे चलकर खुद को पैनसेक्शुअल भी कह सकती हैं.

तेजस्वी प्रकाश के पॉडकास्ट पर हुई थी आलोचना

कुछ समय पहले आकांक्षा तेजस्वी प्रकाश के पॉडकास्ट में पहुंची थीं. इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. लोगों ने उनकी बात को सेक्सुअलिटी को ‘फेज’ बताने से जोड़कर देखा था.

---विज्ञापन---

अब आकांक्षा ने सफाई देते हुए कहा है कि पॉडकास्ट को एडिट किया गया था और बातचीत का एक हिस्सा ही ज्यादा दिखाया गया. उनका दावा है कि पूरी बातचीत का संदर्भ सामने नहीं आने की वजह से उनकी बात का मतलब बदल गया.

क्या सेक्सुअलिटी की वजह से काम मिलेगा?

आकांक्षा ने अपने एक्टिंग करियर को लेकर भी बेबाक जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सेक्सुअलिटी की वजह से टीवी पर काम नहीं मिलता और OTT या वेब प्रोजेक्ट्स के मौके मिलते हैं, तो वह इसे भी सकारात्मक रूप से लेंगी. उनका मानना है कि किसी कलाकार को उसके टैलेंट और किरदार के हिसाब से काम मिलना चाहिए.

---विज्ञापन---

कब हुई थी गौरव से मुलाकात

आकांक्षा और गौरव खन्ना की पहली मुलाकात 2015 में एक ऑडिशन के दौरान हुई थी. जिसके बाद दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदल गई और करीब आठ महीने बाद दोनों ने शादी कर ली थी. हालांकि, ‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा ने बताया था कि दोनों अब अलग रह रहे हैं और शादी खत्म करने का फैसला कर चुके हैं.

First published on: Aug 29, 2026 02:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola