Saturday, 12 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

गौरव खन्ना से 10 करोड़ की एलिमनी लेंगी आकांक्षा चमोला? एक्ट्रेस ने खुद बता दिया सच

Akanksha Chamola On 10 crore Alimony Rumours: गौरव खन्ना से तलाक के बाद 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने की खबरों पर आकांक्षा चमोला का रिएक्शन आया है. आकांक्षा ने साफ किया कि अगर उनके पास इतने पैसे होते, तो वे देश छोड़कर चली गई होतीं.

Akanksha Chamola On 10 crore Alimony Rumours
Akanksha Chamola On 10 crore Alimony Rumours

Akanksha Chamola On 10 crore Alimony Rumours: टीवी के पॉपुलर कपल गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के सेपरेशन की खबर ने फैंस को बहुत बड़ा झटका दिया था. रियलिटी शो ‘द लॉक अप’ में आकांक्षा के इस खुलासे के बाद कि वे दोनों अलग हो रहे हैं, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की गॉसिप्स शुरू हो गई थीं. इन्हीं सब के बीच खबर आई कि आकांक्षा तलाक के बाद गौरव से 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम एलिमनी मांगने वाली हैं. अब खुद आकांक्षा चमोला ने इस 10 करोड़ एलिमनी की अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है और करारा जवाब दिया है.

10 करोड़ की एलिमनी पर आकांक्षा का जवाब

मैशेबल इंडिया संग इंटरव्यू में 10 करोड़ की एलिमनी मांगने की अफवाहों पर हंसते हुए आकांक्षा ने कहा, “अगर मैंने मांगा होता और मुझे 10 करोड़ मिल गए होते, तो क्या मैं यहां बैठी होती? सच में अगर मेरे पास इतने पैसे होते, तो मैं कब का यह देश छोड़कर चली गई होती. मैं एलिमनी की भूखी बिल्कुल नहीं हूं.”

---विज्ञापन---

‘शुगर डैडी’ और 10 साल बड़े गौरव

24 की उम्र में खुद से 10 साल बड़े गौरव खन्ना से शादी करने पर मिले ‘शुगर डैडी’ वाले टैग पर भी आकांक्षा ने रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि 10 साल बड़ा इंसान कभी ‘शुगर डैडी’ नहीं हो सकता, लोग बिना वजह इस तरह के लेबल लगा देते हैं.

इंस्टाग्राम नाम न बदलने की बताई वजह

तलाक की खबरों के बावजूद इंस्टाग्राम पर ‘आकांक्षा गौरव खन्ना’ नाम होने पर एक्ट्रेस ने क्लेरिफाई किया. उन्होंने बताया कि वे नाम चेंज करना चाहती हैं, लेकिन मेटा की कुछ टेक्निकल दिक्कतों और ग्लिच की वजह से उनका नाम अपडेट नहीं हो पा रहा है.

---विज्ञापन---

बाइसेक्सुअल होने का चौंकाने वाला खुलासा

‘द लॉक अप’ शो के दौरान ही आकांक्षा ने खुलासा किया था कि शादी से पहले वे बाइसेक्सुअल थीं और महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में रही थीं. उन्होंने बताया था कि गौरव को शादी से पहले यह सब पता था और उन्होंने इसे खुशी-खुशी एक्सेप्ट किया था.

बेबी प्लानिंग और ट्रोलिंग का सच

गौरव खन्ना ने जब रियलिटी शो में बताया था कि आकांक्षा बच्चे नहीं चाहतीं तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. इस पर आकांक्षा ने कहा कि मां न बनना उनका पर्सनल डिसीजन है और इसके लिए वे किसी को कोई क्लेरिफिकेशन देने की जरूरत नहीं समझती हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 12, 2026 10:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola