---विज्ञापन---

लो जी, अब महिंद्रा ने तैयार की धाकड़ इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर देती है 450 KM की रेंज, जानें शानदार फीचर्स

Mahindra BE.05: इलेक्ट्रिक कार मार्केट में बढ़ते कम्पटीशन के बीच महिंद्रा ने इस सेगमेंट में फाडू एंट्री ली है। कंपनी ने अपनी न्यू जेनरेशन और सभी एडवांस फीचर्स के साथ दमदार ईवी कार Mahindra BE.05 तैयार कर ली है। हाल ही में इंडिया में इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। अट्रैक्टिव साइज और […]

Mahindra BE.05 price, Mahindra BE.05 mileage, auto news, ev cars, suv cars
फाइल फोटो

Mahindra BE.05: इलेक्ट्रिक कार मार्केट में बढ़ते कम्पटीशन के बीच महिंद्रा ने इस सेगमेंट में फाडू एंट्री ली है। कंपनी ने अपनी न्यू जेनरेशन और सभी एडवांस फीचर्स के साथ दमदार ईवी कार Mahindra BE.05 तैयार कर ली है। हाल ही में इंडिया में इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

अट्रैक्टिव साइज और कलर ऑप्शन 

फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार को भारत में लॉन्च करने और कीमतों का खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शानदार की लंबाई 4,370 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी, ऊंचाई 1,635 मिमी है। कार में 2,775 मिमी का व्हीलबेस मिलेगा। जिससे इसे कंट्रोल करना और चलाना आसान है।

Mahindra BE.05 price, Mahindra BE.05 mileage, auto news, ev cars, suv cars

फाइल फोटो

महज 30 मिनट में करीबन 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी

Mahindra BE.05 एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 450 KM तक चलेगी। इस जानदार कार में 60 से 80 kWh की बैटरी क्षमता का विकल्प मिलेगा। कंपनी की यह एसयूवी कार है जिसमें 175 kW का चार्जर सपोर्ट मिलेगा। कार फास्ट चार्जर से महज 30 मिनट में करीबन 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।

Mahindra BE.05 फोर-डोर SUV-कूपे स्टाइल कार

खास बात यह है कि Mahindra BE.05 फोर-डोर SUV-कूपे स्टाइल कार है। इसके डिजाइन को अलग अंदाज देने का प्रयास किया गया है। इस कार को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। अब इसके भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग, ABS, ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

INGLO EV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड कार

Mahindra BE.05 कंपनी की INGLO EV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड कार है। इसमें जबरदस्त पावरट्रेन दिया जाएगा। कार को बेहद शार्प लुक देने का प्रयास किया गया है। इसमें स्मूथ क्रीज लाइन, एलईडी लाइटें, और कट्स दिए गए हैं। इसमें स्लोपिंग रूफ लाइन, C-शेप टेल लैं, हैवी स्टाइल बंपर, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील्स दिए गए हैं। अनुमान है कि इस कार को अक्टूबर 2025 तक बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा।

First published on: Jun 12, 2023 03:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.