Tuesday, 1 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mysaa में रश्मिका मंदाना का दिखेगा अब तक का सबसे इंटेंस लुक, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म?

रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'मैसा' को लेकर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का आखिरकार एलान कर दिया गया है.

Mysaa Released Date
रश्मिका मंदाना की फिल्म Mysaa की रिलीज डेट अनाउंस

Mysaa Release Date: रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘मैसा’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. लंबे समय से चर्चा में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की रिलीज डेट का आखिरकार एलान कर दिया गया है. फिल्म में रश्मिका एक ऐसे अंदाज में नजर आने वाली हैं, जिसे उन्होंने पहले कभी पर्दे पर नहीं दिखाया है. मेकर्स के पोस्टर्स के बाद अब फिल्म की रिलीज डेट ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

कब रिलीज होगी रिलीज ‘मैसा’?

रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ इसी साल 27 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा. इसे भारत की उन चुनिंदा फीमेल लीड पैन इंडिया फिल्मों में शामिल बताया जा रहा है, जिनमें एक महिला किरदार कहानी के केंद्र में है.

---विज्ञापन---

फिल्म के अब तक सामने आए पोस्टर्स में रश्मिका का लुक काफी इंटेंस नजर आया है. उनका अंदाज देखकर साफ है कि इस बार एक्ट्रेस अपने फैंस को कुछ अलग दिखाने की तैयारी में हैं. फिल्म में एक्शन के साथ-साथ भावनाओं और संघर्ष की कहानी भी देखने को मिलेगी.

गुस्सा, दर्द और हिम्मत से भरी कहानी

रश्मिका ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘मैसा’ से जुड़ी एक झलक शेयर करते हुए रिलीज डेट का एलान किया. पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, ‘गुस्सा! दिल का दर्द, गम, हिम्मत, हौसला, वो ताकत और तूफान, जिसके आने की आपको उम्मीद भी नहीं होती. यही है ‘मैसा.’

रश्मिका के इस पोस्ट ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. उनके लुक और कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में उनका किरदार काफी मजबूत और चैलेंजिंग होने वाला है.

---विज्ञापन---

एक्शन करते हुए घायल हुई थीं रश्मिका

‘मैसा’ रश्मिका के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि काफी चैलेंजिंग प्रोजेक्ट भी रहा है. फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्शन और डांस सीक्वेंस फिल्माते समय एक्ट्रेस चोटिल हो गई थीं. उन्हें हिप्स में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद सर्जरी भी करानी पड़ी थी.

इसके बाद रश्मिका ने कुछ समय घर पर रहकर इंजरी से उबरने की कोशिश की. हालांकि, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने काम पर लौटने का अपटेड भी फैंस को दिया. ऐसे में फैंस अब उन्हें दोबारा शूटिंग सेट पर देखने का इंतजार कर रहे हैं.

First published on: Sep 01, 2026 03:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola