Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

तूफान हैं… खेसारी लाल यादव के ये 5 सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग, यूट्यूब पर व्यूज उड़ा रहे हैं गर्दा

Khesari Lal Yadav Top 5 Bhojpuri Songs: भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव के गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं. खेसारी के इन 5 गानों के व्यूज ने यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रखा है.

Khesari Lal Yadav Top 5 Bhojpuri Songs: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव नाम उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है, जिनकी फैन फॉलोविंग विदेशों तक फैली हुई है. उनकी बेमिसाल आवाज और लाजवाब डांस मूव्स के दीवाने सिर्फ यूपी-बिहार में नहीं बल्कि दुनियाभर में फैले हुए हैं. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी खेसारी लाल यादव का बहुत बोलबाला है. यूट्यूब उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगते हैं और हिट हो जाते हैं. चलिए आपको खेसारी लाल यादव के उन 5 सबसे बड़े सुपरहिट गानों के बारे में बताते हैं, जिनके व्यूज ने यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रखा हैं.

ठीक है

बात अगर भोजपुरी गानों की हो तो खेसारी लाल यादव का ‘ठीक है’ सॉन्ग सबसे ऊपर आता है. ये गाना आज कई लोगों का फेवरेट भोजपुरी सॉन्ग है और गाने की ये लाइन ‘नून रोटी खाएंगे, जिंदगी संग ही बिताएंगे… ठीक है!’ लोगों के दिमाग पर छाई हुई है. ये कहना गलत नहीं होगा कि इस गाने ने भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है. इस गाने को यूट्यूब पर 100 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं.

---विज्ञापन---

पागल बनाइबे

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की कातिलाना केमिस्ट्री वाले इस गाने की पॉपुलैरिटी का लेवल ही अलग है. फिल्म ‘दबंग सरकार’ का ये गाना भोजपुरिया लवर्स की पहली पसंद है. खेसारी लाल और काजल का ये गाना आज एक एवरग्रीन पार्टी एंथम बन गया है.

नथुनिया

खेसारी लाल यादव इस गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. इसमें लोगों को खेसारी लाल यादव और सिंगर प्रियंका सिंह की जुगलबंदी खूब पसंद आई थी. इसके अलावा अपने बीट्स और हुक-स्टेप की वजह से रील्स पर भी खूब वायरल हुआ. इस गाने को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं.

---विज्ञापन---

सज के सवर के

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की केमिस्ट्री इसी गाने से लोगों के बीच पॉपुलर हुई थी. फिल्म ‘मुकद्दर’ का ये रोमांटिक सॉन्ग आज फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इस गाने को यूट्यूब पर 627 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं.

पलंग सगवान के

ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का ये गाना सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भोजुपरी सॉन्ग में से एक है. खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की सिजलिंग केमिस्ट्री वाले गाने को यूट्यूब पर 637 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2026 08:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola