Friday, 16 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘दृश्यम 3’ के हिट होने पर अजय देवगन के ससुराल में हुआ ‘मां दुर्गा’ का स्वागत! देखें वीडियो

Kajol Maa Durga Puja: अजय देवगन के ससुराल यानी एक्ट्रेस काजोल के मायके में हर साल की तरह इस साल भी मां दुर्गा का भव्य तरीके से स्वागत किया गया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Oct 16, 2026 16:04
Share :

Kajol Maa Durga Puja: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म ने भारत में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी बीच अजय देवगन के ससुराल यानी एक्ट्रेस काजोल के मायके में हर साल की तरह इस साल भी मां दुर्गा का भव्य तरीके से स्वागत किया गया है. इस साल भी पूरा मुखर्जी परिवार मां दुर्गा की सेवा में जुट गया है.

जैसा कि सब जानते हैं कि नवरात्रि के मौके पर काजोल के मायके में ग्रैंड लेवल की दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होती हैं. हर साल मुखर्जी परिवार की तरफ से नॉर्थ बॉम्बे सरोजनी पंडाल में धूमधाम से मां दुर्गा का स्वागत किया जाता है. अब विजयदशमी तक मुखर्जी परिवार मां की भक्ति में डूबा नजर आएगा. 15 अक्टूबर को इस मौके पर मुखर्जी परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आए, जिसमें काजोल अपनी मां तनुजा और बहन तनीषा के साथ इस जश्न में शामिल हुईं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Oct 16, 2026 04:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो