Friday, 16 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

इवेंट में ‘कच्चा बादाम’ सुनते ही भड़कीं अंजलि अरोड़ा? बीच में रोका डांस, वीडियो वायरल

Anjali Arora: कानपुर के एक इवेंट में 'कच्चा बादाम' गाना बजते ही अंजलि अरोड़ा का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने तुरंत अपना डांस रोक दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर एक नई बहस छिड़ गई है और लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

anjali arora gets angry at dj over kacha badam song
anjali arora gets angry at dj over kacha badam song

Anjali Arora: सोशल मीडिया पर अपनी रील्स और डांस से आग लगाने वाली इंटरनेट सेंसेशन अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं. कानपुर के एक डांडिया इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अंजलि का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. जैसे ही इवेंट में उनके करियर को आसमान पर पहुंचाने वाला वायरल गाना ‘कच्चा बादाम’ (Kacha Badam) बजा, अंजलि बुरी तरह भड़क गईं. उन्होंने बीच में ही अपना डांस रोक दिया और सीधे डीजे कंसोल की तरफ पहुंचकर नाराजगी जताई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.

कानपुर के इवेंट में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

गुरुवार रात कानपुर के मोतीझील स्थित लाजपत भवन में ‘नगाड़ा नाइट डांडिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें अंजलि अरोड़ा बतौर गेस्ट पहुंची थीं. स्टेज पर पहुंचते ही माहौल तब गरमा गया जब बैकग्राउंड में अचानक ‘कच्चा बादाम’ गाना बज उठा.

---विज्ञापन---

वायरल गाने पर फूटा अंजलि का गुस्सा

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाना बजते ही अंजलि का मूड एकदम ऑफ हो जाता है. वह बीच में ही अपना डांस रोक देती हैं और सीधे डीजे की तरफ जाकर मैनेजमेंट से बात करने लगती हैं, साथ ही उनकी टीम के लोग भी कंसोल की तरफ आ जाते हैं.

इंटरनेट पर यूजर्स के रिएक्शन

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. कई लोगों का कहना है कि जिस गाने ने उन्हें रातों-रात देश भर में फेमस किया, आज वह उसी गाने को सुनकर इतनी नाराज क्यों हो रही हैं.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर यूजर्स के तीखे ताने

वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “अंजलि अरोड़ा ‘कच्चा बादाम’ की वजह से मशहूर हुईं और अब उसी गाने पर भड़क रही हैं, क्या विडंबना है.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “लोगों को अपनी ही पहचान से दिक्कत है… यही तो डाउनफॉल है.”

माता सीता के रोल को लेकर भी रही हैं चर्चा में

वर्कफ्रंट की बात करें तो अंजलि हाल ही में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में माता सीता का किरदार निभाने को लेकर भी भीषण ट्रोलिंग का शिकार हुई थीं. हालांकि, तब उन्होंने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें अपनी डांसिंग हॉबी पर कोई शर्म नहीं है और जनता को उन्हें जज करने का पूरा अधिकार है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 16, 2026 04:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो