Friday, 16 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

रात को बेडरूम में ऐसा क्या करती हैं करीना कपूर? सैफ अली खान ने खोला बेडरूम सीक्रेट! बोले- हर रात…

सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपनी शादी की 14वीं सालगिरह मना रहे हैं, इस बीच कपिल शर्मा के शो में एक्टर ने अपने बेडरूम सीक्रेट को रिवील किया है.

Saif Ali Khan Kareena Kapoor Bedroom Secret
सैफ अली खान ने खोला बेडरूप सीक्रेट, photo Credit- Social Media

Saif Ali Khan Kareena Kapoor Bedroom Secret: बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. दोनों की शानदार केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है और कपल अपनी शादी की सालगिराह मना रहा है, उनकी प्यार के इस रिश्ते को पूरे 14 साल हो गए हैं, इस बीच सैफ ने करीना से जुड़ा एक ऐसा राज खोला है. जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

कपिल शर्मा के शो में पहुंचे सैफ-करीना

दरअसल, सैफ अली खान और करीना कपूर खान हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे. शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें तीनों के बीच खूब मस्ती और मजाक देखने को मिल रहा है. बातचीत के दौरान कपिल ने सैफ और करीना से उनके फिट और फ्रेश दिखने का राज पूछा. इस पर सैफ ने मजाकिया अंदाज में बताया कि आजकल उनके घर में घी की सप्लाई काफी बढ़ गई है.

---विज्ञापन---

सैफ का रिएक्शन हुआ वायरल

करीना ने भी उनकी बात में हामी भरी. बता दें कि कुछ समय पहले सैफ अली खान ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के शो में पहुंचे थे. वहां उन्हें दो साल तक मुफ्त घी मिलने का ऑफर मिला था. इस दौरान उनका रिएक्शन काफी चर्चा में रहा था.

करीना की इस आदत का सैफ ने किया खुलासा

घी को लेकर बातचीत आगे बढ़ी तो करीना ने बताया कि उनके घर में घी का इस्तेमाल काफी होता है. इस पर कपिल शर्मा हैरानी जताते हुए पूछते हैं कि क्या वे सच में इतना घी इस्तेमाल करते हैं. तभी सैफ करीना की एक खास आदत का खुलासा करने की बात कहते हैं.

---विज्ञापन---

सैफ ने खोला पत्नी करीना का ये राज

सैफ बताते हैं कि करीना सिर्फ घी खाती ही नहीं हैं, बल्कि रात में अपने पैरों पर भी घी लगाती हैं. करीना इस पर कहती हैं कि ऐसा करने से उन्हें अच्छी नींद आती है. इसके बाद सैफ मजाक करते हुए कहते हैं कि सोचिए, यह कितनी रोमांटिक बात है. हमारे बेडरूम से हर रात ढाबे जैसी महक आती है. सैफ की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं.

14 साल बाद भी कायम है सैफ-करीना की केमिस्ट्री

सैफ और करीना की शादी को 14 साल पूरे हो चुके हैं. दोनों ने साल 2012 में शादी की थी. इससे पहले वे लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अपनी एनिवर्सरी पर करीना ने सोशल मीडिया पर सैफ के साथ पुरानी और नई तस्वीरें शेयर कीं. इसके साथ उन्होंने लिखा कि एक और साल बीत गया और अभी कई साल बाकी हैं.

---विज्ञापन---

वर्कफ्रंट पर सैफ अली खान

वर्कफ्रंट की बात करें, तो सैफ अली खान पिछली बार फिल्म ‘हैवान’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी थे. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला. अब सैफ की अगली फिल्म ‘हम हिंदुस्तानी’ को लेकर चर्चा है.

फिल्मों में क्या कर रही करीना?

वहीं, करीना कपूर खान फिल्म ‘दायरा’ को लेकर चर्चा में रही. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आए.

---विज्ञापन---

First published on: Oct 16, 2026 04:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो