Pawan Singh Helps Fan Viral Video: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह वैसे तो आए दिन किसी न किसी नए विवाद और अपने नए गानों की वजह से खबरों में बने रहते हैं. लेकिन इस बार भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने कुछ ऐसा काम किया है, जिसके लिए लोग सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, पवन सिंह का वीडियो सामने आया, जो इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भोजपुरी गायक पवन सिंह ने उस एक फैन की मदद करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे सिक्योरिटी फॉर्स ने स्टेज से नीचे गिरा दिया था. चलिए आपको ये मामला समझाते हैं.
पवन सिंह का वीडियो वायरल
दरअसल, भोजपुरी स्टार पवन सिंह हाल ही में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक प्रोग्राम शामिल हुए थे. इस इवेंट के दौरान पवन का एक फैन उनसे मिलने के लिए स्टेज पर चढ़ा था, जिसे सिक्योरिटी फॉर्स ने मंच से नीचे खींच कर गिरा दिया. इस बीच स्थिति को भांपते हुए पवन तुरंत फैन की मदद के लिए आगे आए. पवन ने सिक्योरिटी को आदेश दिया कि वो उस फैन को वापस उनके पास लेकर आएं. इससे उसे अपने पसंदीदा स्टार के साथ मिलने का मौका मिल गया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया और देखते ही देखते वायरल हो गया.
In Uttar Pradesh’s Basti district, a programme featuring popular Bhojpuri actor-singer Pawan Singh took an unexpected turn when one of his enthusiastic fans climbed onto the stage.
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) August 10, 2026
The bouncers, police personnel and some leaders present on the stage reportedly grabbed the fan… pic.twitter.com/z5mnzX7NXr
पवन सिंह ने फैंस का दिल जीता
हालांकि, ये बात यहीं खत्म नहीं होती क्योंकि एक नेता द्वारा रोकने की कोशिश के बावजूद पवन सिंह बार-बार उस फैन को मंच पर वापस लाने के कह रहे हैं. जब फैन वापस लौटा, तो पवन सिंह ने उसे मंच के बीच में ले जाकर उससे मिलने का मौका दिया. उन्होंने किसी से दोनों की एक साथ तस्वीर लेने को भी कहा. पवन ने कहा, ‘भाई, जरा फोटो खींचिए इनकी.’ पवन सिंह इन दिनों रिएलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का हिस्सा हैं, जिसमें वो दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के साथ दिखाई दे रहे हैं.