Saturday, 6 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Akshara Singh हुईं भावुक, अवॉर्ड लेते ही इस वजह से छुए Ravi Kishan के पैर

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी सक्सेस को भरपूर एंजॉय कर रही हैं.

---विज्ञापन---

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों अपने अक्षय कुमार के साथ आए नए गाने ‘घिस-घिस’ की वजह की वजह से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार अभिनेत्री ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से वो न सिर्फ चर्चा में हैं, बल्कि लोग उनकी भर-भरकर तारीफ कर रहे हैं.

अक्षरा सिंह को मिला सम्मान

अक्षय कुमार के साथ रिलीज हुए सॉन्ग ‘घिस-घिस’ को सोशल मीडिया पर दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला. अब इस खुशी को और बढ़ाने वाली एक बड़ी उपलब्धि भी उनके खाते में जुड़ गई है. अक्षरा सिंह को हाल ही में अपने करियर का पहला ‘बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड’ मिला है. इस खास मौके पर उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में उनके साथ भोजपुरी एक्टर रवि किशन भी नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

अक्षरा की बातों ने छुआ फैंस का दिल

अक्षरा सिंह ने अवॉर्ड मिलने की खुशी जताते हुए बताया कि ये तस्वीरें उन्हें थोड़ा देर से मिलीं, लेकिन शायद इन्हें शेयर करने का सही समय यही है. एक्ट्रेस ने कहा कि इस सम्मान ने उन्हें अपने संघर्ष से लेकर सफलता तक का पूरा सफर याद दिलाया. अक्षरा ने माना कि हाल के दिनों में उन्हें दर्शकों से जो प्यार मिला है, उसने उनकी खुशी को और बढ़ा दिया है.

इमोशनल होकर रवि किशन का जताया आभार

अपने भावुक पोस्ट में अक्षरा ने माता-पिता के प्रति भी आभार जताया. उनका मानना है कि परिवार का प्यार उनका ट्रस्ट और आशीर्वाद ही सबसे बड़ी ताकत है. यही कारण है जो उन्हें ये मुकाम मिला है, जिसमें उनके माता-पिता का सबसे बड़ा योगदान है.

---विज्ञापन---

यूजर्स ने की तारीफ

हालांकि, इन सब के बीच एक तस्वीर ने सबसे ज्यादा लोगों को प्रभावित किया, वो अक्षरा सिंह की रवि किशन के पैर छूने वाली फोटो है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, कि रवि किशन वही शख्स हैं, जिन्होंने उनके अंदर एक एक्ट्रेस की क्षमता देखी और उन्हें बड़े सपने देखने का हौसला दिया.

यूजर्स की आई तारीफों की बाढ़

अक्षरा सिंह की इस पोस्ट पर फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि सालों की मेहनत, संघर्ष और धैर्य के बाद उन्हें ये सम्मान मिला है. वहीं कुछ फैंस का मानना है कि अक्षय कुमार के साथ हिट गाना और अब मिला ये अवॉर्ड उनके करियर के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2026 11:14 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola