Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

इशिमां-इशिमां करने वाली मासूम रूही का बदला अंदाज, खतरों से खेलती है दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रिन बेटी

---विज्ञापन---

Yeh Hai Mohabbatein Ruhanika Dhawan: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रूही के किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुई चाइल्ड आर्टिस्ट रूहानिका धवन अब काफी बड़ी हो गई हैं. शो में दिनभर इशिमां-इशिमां करने वाली मासूम रूही अब 18 साल की ग्लैमरस और निडर रूहानिका बन गई हैं. सालों बाद रूहानिका अब फिर से रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के साथ टीवी पर वापसी कर रही हैं. चलिए, आपको बताते हैं कि लोगों की फेवरेट रूही अब कितनी बड़ी हो गई है.

'ये है मोहब्बतें' की रूही

रूहानिका धवन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में टीवी शो 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं' से की थी, लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की रूही भल्ला के रूप में मिली. टीवी के अलावा, रूहानिका ने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' और 'घायल वन्स अगेन' जैसी फिल्मों में भी काम किया है.  

---Advertisement---

पढ़ाई के लिए एक्टिंग से ब्रेक

रूहानिका ने अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए करीब 3 साल तक अपने एक्टिंग करियर पर रोक लगा दी थी. साल 2025 में उन्होंने अपनी कक्षा XII की इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (IB) परीक्षा में 91% अंक प्राप्त किए.  

BBA की पढ़ाई कर रही हैं एक्ट्रेस

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूहानिका ने फिलहाल बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की पढ़ाई कर रही हैं, जिसमें वह पढ़ाई के साथ-साथ ऑडिशन और ब्रांड कोलैबोरेशन का भी काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने रेगुलर एक्टिंग प्रोजेक्ट से दूरी बनाए रखी, लेकिन वह एड्स में काम कर रही हैं.  

---Advertisement---

दर्शकों को सरप्राइज देना...

ब्रेक के बाद अब रूहानिका रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' से टीवी पर वापसी कर रही हैं. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए रूहानिका ने कहा, 'मैंने अपनी वापसी के लिए 'खतरों के खिलाड़ी 15' को इसलिए चुना क्योंकि मैं दर्शकों को सरप्राइज देना चाहती थी. साथ ही, मैं जल्द ही एक्टिंग के फील्ड में भी कुछ दिलचस्प करने वाली हूं.'  

First published on: Jul 09, 2026 10:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola