Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

समर्थ जुरैल ने अभिषेक को बताया ‘नौकर’, एक्टर ने यूं दिया करारा जवाब

---विज्ञापन---

लाफ्टर शेफ्स' एक कॉमेडी कुकिंग शो है, जहां अक्सर टीवी सेलेब्स नजर आते हैं. शो में अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल को कई बार साथ देखा गया है और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है, क्योंकि दोनों अक्सर मस्ती-मजाक करते नजर आते हैं. हालांकि, हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बाद लग रहा है कि उनकी दोस्ती में दरार आ सकती है. दरअसल, अभिषेक को समर्थ की कुछ बातें बेहद बुरी लगी हैं. समर्थ ने उन्हें अपना 'नौकर' और विक्की जैन का 'ड्राइवर' बताया था.

समर्थ की बातों से आहत हुए अभिषेक

समर्थ जुरैल की बातों से अभिषेक कुमार आहत हो गए हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने समर्थ के बयान पर रिएक्शन दिया है. साथ ही, अभिषेक ने समर्थ की बातों को अपमानजनक बताया. उन्होंने कहा कि शो में मजाक-मस्ती चलती है, लेकिन किसी इंटरव्यू में जाकर इस तरह की अपमानजनक और भद्दी बातें कहना बिल्कुल सही नहीं है.

---Advertisement---

अभिषेक ने पोस्ट कर समर्थ को दिया जवाब

अभिषेक ने लिखा, "जब हम एक-दूसरे का मजाक उड़ाते हैं, तो वह हमेशा अच्छे इरादे और मनोरंजन के लिए होता है. हम एक-दूसरे की नीयत (इंटेंशन) समझते हैं, इसलिए वह मजाक सिर्फ हमें और दर्शकों को हंसाने के लिए होता है. लेकिन किसी दूसरे के यूट्यूब शो में मेरे बारे में इस तरह की बातें कहना अपमानजनक था. ऐसी बातें शो में ही अच्छी लगती हैं, इंटरव्यू में नहीं."

अभिषेक की फैमिली को लगा समर्थ की बातों का बुरा

उन्होंने आगे लिखा, "मैंने वह वीडियो देखा और उस समय कुछ नहीं कहा, लेकिन मेरी फैमिली और एक्सटेंडेड फैमिली उस स्टेटमेंट से बहुत दुखी हुई. दोस्तों के बीच की मस्ती और किसी पब्लिक मंच पर किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली बात में बहुत फर्क होता है. मैंने हमेशा उसका सम्मान किया है और उसे एक अच्छा इंसान माना है. इसलिए यह बात मेरे लिए और भी ज्यादा निराशाजनक रही. बाकी सब अच्छा है."

---Advertisement---

समर्थ ने अभिषेक को इंटरव्यू में कहा नौकर

बता दें कि समर्थ जुरैल ने हाल ही में नयनदीप रक्षित को दिए एक इंटरव्यू में अपनी कुकिंग स्किल्स के बारे में बात की थी. इस दौरान उन्होंने अभिषेक कुमार को लेकर भी हैरान करने वाला बयान दिया। समर्थ ने कहा, "मैं बहुत अच्छा खाना बनाता हूं, लेकिन वह सब बिगाड़ देता है. वह मेरा नौकर है. उसको क्या बड़ी प्रॉब्लम है? मैंने उसे एडवांस पेमेंट पर रखा हुआ है. एक समय पर उसने मुझसे उधार लिया होगा, अब मैंने उसे नौकरी पर रख लिया है. ऐसा नहीं है कि वह सिर्फ मेरा नौकर है, वह कृष्णा भाई के यहां गाड़ी चलाने का काम भी करता है और विक्की भाई का ड्राइवर भी है."

बिग बॉस 17 में पहली बार दिखे थे समर्थ और अभिषेक

बता दें कि अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल 'बिग बॉस 17' में साथ नजर आ चुके हैं. शो के दौरान दोनों के बीच कई बार लड़ाई-झगड़े देखने को मिले थे, क्योंकि दोनों ने एक समय पर अभिनेत्री ईशा मालवीय को डेट किया था. अभिषेक और ईशा का ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद ईशा समर्थ जुरैल को डेट करने लगी थीं. हालांकि, अब ईशा और समर्थ का भी ब्रेकअप हो चुका है. इसके बाद ईशा, समर्थ और अभिषेक तीनों 'लाफ्टर शेफ्स' में साथ नजर आ चुके हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 10, 2026 08:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola