Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alpha Box Office Collection Day 7: 50 करोड़ के करीब पहुंची आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, जानें 7वें दिन का कलेक्शन

Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर 'अल्फा' ने रिलीज के सातवें दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है. फिल्म की कुल घरेलू कमाई 47.55 करोड़ रुपये और यह 50 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. हालांकि, शुरुआती शानदार बज़ के बावजूद फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला से लेकर नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है.

---विज्ञापन---

Alpha Box Office Collection Day 7
Alpha Box Office Collection Day 7

Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में 3 जुलाई को रिलीज हुई थी. शुरुआत में ‘अल्फा’ को लेकर अच्छा बज़ देखने को मिला था, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला. दर्शकों और क्रिटिक्स ने फिल्म को नेगेटिव और मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया है. लोग लगातार फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि, फिल्म ने पहले हफ्ते में ठीक-ठाक कमाई की है और यह 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने सातवें दिन कितना कलेक्शन किया.

अल्फा ने 7 दिनों में किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अल्फा’ ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 13.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 3.85 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 4.25 करोड़ रुपये और छठे दिन 2.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, सातवें दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 10 प्रतिशत रही और इसके कुल 7,018 शो चले.

---विज्ञापन---

भारत में 50 करोड़ के करीब पहुंची अल्फा

फिल्म ने सात दिनों में भारत में कुल 47.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसका कुल कलेक्शन 79.21 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

वेलकम टू द जंगल और अल्फा की कमाई पर पड़ेगा धमाल 4 का असर?

बता दें कि आलिया भट्ट और बॉबी देओल की ‘अल्फा’ का मुकाबला अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ से हो रहा है. यह फिल्म भी लगभग ‘अल्फा’ के बराबर कमाई कर रही है. इसने गुरुवार को 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं, आज 10 जुलाई को अजय देवगन की ‘धमाल 4’ रिलीज होगी, जिसके बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘अल्फा’ की कमाई पर असर पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

क्या है अल्फा की कहानी?

अगर ‘अल्फा’ की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे एजेंट की कहानी है, जो बागी हो जाता है और देश को बर्बाद करने की साजिश रचता है. इसके बाद उसे रोकने के लिए एक टीम तैयार की जाती है. फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल के अलावा अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आए हैं. इसके अलावा ऋतिक रोशन ने फिल्म में कैमियो रोल निभाया है.

यह भी पढ़ें- मलयालम एक्टर विनायकन के खिलाफ FIR, आठ साल की लड़की की फोटो ऑनलाइन पोस्ट करने का आरोप

---विज्ञापन---
First published on: Jul 10, 2026 07:10 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola