---विज्ञापन---
‘मैं अभी भी तुम्हारा पति हूं…’, नहीं होगा गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का तलाक! एक्टर ने डायवोर्स पर किया बड़ा खुलासा
'लॉक अप 2' की शुरुआत 27 जून को हुई थी. यह शो पहले दिन से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है और इसके कंटेस्टेंट भी सुर्खियों में छाए हुए हैं. शो के पहले एपिसोड में गौरव खन्ना की पत्नी और अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि वह और गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. हालांकि, हाल ही में शो में गौरव खन्ना पहुंचे, जहां उन्होंने अपने रिश्ते और तलाक की खबरों पर खुलकर बात की.
गौरव ने बताया डायवोर्स को अनऑफिशियल
दरअसल, गुरुवार को गौरव खन्ना 'लॉक अप 2' में विजिटर के तौर पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आकांक्षा द्वारा किए गए तलाक के खुलासे पर नाराजगी जताई।.उन्होंने कहा, "हमने सिर्फ इस बारे में बात की थी. न तो किसी ने कोई पिटीशन साइन की है और न ही अभी तक कुछ आधिकारिक हुआ है."
आकांक्षा और गौरव के बीच हुई बहस
इस पर आकांक्षा ने जवाब दिया, "क्योंकि तुम 'खतरों के खिलाड़ी' में गए थे..." तभी गौरव ने बीच-बीच में बात रखते हुए कहा, "तुमने शो शुरू होने से सिर्फ सात दिन पहले मुझे यह चौंकाने वाली बात बताई थी. मैं वहां स्टंट करता या अपने दिमाग में चल रही उथल-पुथल को संभालता? खैर, कोई बात नहीं."
डायवोर्स की अनाउंसमेंट पर गौरव ने की आकांक्षा से बात
बाद में फराह खान ने गौरव और आकांक्षा को इस मुद्दे पर बात करने के लिए अपने केबिन में अकेला छोड़ दिया. इसके बाद गौरव ने कहा, "हमने इस बारे में मई में बात की थी, जब मैं शो के लिए जाने वाला था. लेकिन अब लोगों को लग रहा है कि हमारा तलाक एक साल पहले ही हो चुका है. कुछ लोग कह रहे हैं कि आकांक्षा ने शो में आने के लिए यह कहानी बनाई, जबकि कुछ का कहना है कि मैं सहानुभूति हासिल करने के लिए ऐसा कर रहा हूं."
कानूनी तौर पर अभी भी आकांक्षा के पति है गौरव
इस दौरान गौरव ने आकांक्षा को याद दिलाया कि कानूनी तौर पर दोनों अब भी पति-पत्नी हैं. उन्होंने कहा, "लोग जिस तरह से इस मामले को पेश कर रहे हैं, उसे देखकर मुझे बहुत हैरानी होती है. लोग अपनी मर्जी से कहानियां गढ़ रहे हैं और जो मन में आ रहा है, वही लिख रहे हैं. लेकिन मैं यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकता कि कोई आपके बारे में गलत बातें करे, क्योंकि कानूनी तौर पर हम अभी भी पति-पत्नी हैं और मैं आपका पति हूं. मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं कि लोग किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में बुरा बोलें, जिसके साथ मैं रहा हूं और कानूनी तौर पर आज भी जुड़ा हूं."
आकांक्षा ने बताई थी तलाक की वजह
बता दें कि 'लॉक अप 2' के एक एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया था कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं. बाद में आकांक्षा ने इसके पीछे की वजह भी साझा की. उन्होंने कहा, "जब हमारी शादी हुई थी, तब मेरे मन में मां बनने की इच्छा नहीं थी. हालांकि, मैं इस बारे में जानने-समझने और भविष्य की संभावनाओं के लिए तैयार थी. लेकिन धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि यह मेरे लिए नहीं है. शुरुआत में उन्हें भी इससे कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन समय के साथ उनकी सोच बदल गई. अब वह बच्चे चाहते हैं और मैं उन्हें यह नहीं दे सकती."
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.