Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं प्रेग्नेंट हूं…’ आकांक्षा चमोला का ‘लॉकअप’ में चौंकाने वाला खुलासा, राम कपूर बोले- बच्चे का पिता कौन?

---विज्ञापन---

Akanksha Chamola Pregnant: गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में अपने बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो में उनकी एंट्री से लेकर अब तक वह कई ऐसे खुलासे और मजाकिया बयान दे चुकी हैं, जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अब उनका एक नया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शो में गदर काट रहीं आकांक्षा

शो में आने के बाद आकांक्षा ने सबसे पहले गौरव खन्ना से तलाक लेने की बात कहकर सभी को चौंका दिया था. इसके बाद उन्होंने खुद को बाइसेक्शुअल बताया, जिससे भी काफी चर्चा हुई. वहीं, शो में उनकी कंटेस्टेंट पामेला सेरेना के साथ अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही है. इसके अलावा लैला उर्फ वरुण यादव के साथ भी उनकी मस्ती और नोकझोंक दर्शकों को देखने को मिलती रहती है.

---Advertisement---

लेटेस्ट एपिसोड ने फैंस को किया हैरान

हाल ही में टेलीकास्ट एपिसोड में एक ऐसा मजेदार पल देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया. दरअसल, होस्ट राम कपूर, लैला के पास जाते हैं और कहते हैं कि आकांक्षा दावा कर रही हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं और उनके होने वाले बच्चे के पिता लैला हैं.

क्या बोले राम कपूर?

यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. तभी धीरज धूपर भी मजाक में कहते हैं कि उन्हें इस बारे में पहले से पता है. इसके बाद राम कपूर, लैला को लेकर आकांक्षा के पास पहुंचते हैं और उनसे पूछते हैं, 'बताइए, आपके बच्चे का पिता कौन है?' इस पर आकांक्षा बिना झिझक मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं, 'लैला.'

---Advertisement---

लैला ने आकांक्षा और पामेला को लेकर क्या कहा?

इसके बाद लैला भी मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'अरे, बेटा... सबको मत बता.' वहीं राम कपूर भी माहौल को हल्का करते हुए कहते हैं, 'अब पामेला क्या बोलेगी?' इस पर लैला हंसते हुए जवाब देते हैं, 'मैंने पहले ही कहा था कि शादी चमोला से करूंगा और हुकअप पामेला से.' इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाते नजर आते हैं.

यूजर्स को पसंद नहीं आया आंकाक्षा का मजाक

हालांकि, शो का यह मजाक सभी दर्शकों को पसंद नहीं आया. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने आकांक्षा चमोला को ट्रोल किया. कुछ लोगों का कहना है कि लाइमलाइट और कंटेंट के लिए ऐसी बातें करना सही नहीं है. वहीं कई यूजर्स ने गौरव खन्ना का नाम लेते हुए लिखा कि आकांक्षा को उनसे कुछ सीखना चाहिए.

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

फिलहाल, यह पूरा मामला शो के अंदर हुई मजाक-मस्ती का हिस्सा था, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर बहस जरूर छिड़ गई है.

First published on: Jul 26, 2026 10:19 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola