---विज्ञापन---
‘गैंग का समय बर्बाद…’ लॉरेंस के निशाने पर कपिल शर्मा, ताबड़तोड़ फायरिंग से फिर दहला कनाडा वाला कैफे!
Lawrence Gang Fire Again Near Kapil Sharma Cafe: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की मुसीबतें कम होने का नाम तक नहीं ले रही हैं. एक तरफ जहां उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग भी उनके पीछे पड़ा हुआ है. इस गैंग ने एक बार फिर कपिल शर्मा के कैफे को अपना निशाना बनाया है.
फायरिंग से फिर दहला कपिल शर्मा का कैफे
खबरों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर से कपिल शर्मा के कैफे को निशाना बनाते हुए एक बार फिर कनाडा में फायरिंग की है. हालांकि, इस बार गोलीबारी कपिल शर्मा के कैफे पर नहीं बल्कि उसके बराबर वाले रेस्टोरेंट पर की गई है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि ब्रिटिश कोलंबिया के सरे सिटी में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे के पास ही बने फेमस 'चाय सुत्ता बार' पर ये फायरिंग की है. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.
कपिल शर्मा गैंग का समय बर्बाद...
इस हमले के बाद टायसन बिश्नोई ने जोरा सिद्धू नाम की एक फेसबुक आईडी से एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में साफ-साफ शब्दों में लिखा गया है, 'अगर कपिल शर्मा लाइन पर नहीं आए तो अच्छा नहीं होगा. कपिल शर्मा गैंग का समय बर्बाद कर रहे हैं.'
जान से मारने की धमकी
इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल हो रही हैं, इसमें दावा किया गया है कि अगर कपिल शर्मा नहीं माने तो उनके कैफे का भी यही हाल होगा. इसके साथ ही पोस्ट में खुलेआम कपिल शर्मा और उस कैफे के मालिक को भी जान से मारने की धमकी दी गई है.
कपिल शर्मा के घर पर हमले की धमकी
इसके साथ ही इस पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि अगर कपिल शर्मा नहीं माने तो उनके मुंबई वाले घर और बिजनेस पर भी गैंग के लोग हमला करेंगे. हालांकि अभी तक इस मामले पर कपिल का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.