---विज्ञापन---
‘गर्लफ्रेंड का 7 लड़कों से था रिश्ता..’ क्यों 40 की उम्र में भी कुंवारा है ये एक्टर, शादी के डर पर खोला गहरा राज
फिल्म इंडस्ट्री हो या टीवी इंडस्ट्री, सितारे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. अक्सर देखा गया है कि कई एक्टर और एक्ट्रेसेस अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात करते हैं. इसी बीच आज हम टीवी के एक ऐसे पॉपुलर एक्टर की बात कर रहे हैं, जो 40 साल की उम्र में भी सिंगल हैं. उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.
डेटिंग लाइफ पर करण वाही ने की बात
दरअसल, हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि टीवी के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक करण वाही हैं. 40 साल की उम्र में भी करण सिंगल हैं. हाल ही में उन्होंने महिलाओं और अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर कुछ ऐसे बयान दिए, जिनके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.
आजकल की महिलाओं और पुरानी जनरेशन की महिलाओं पर बोले करण वाही
छवि मित्तल के पॉडकास्ट में पहुंचे करण वाही ने अपनी मां की पीढ़ी और आज की पीढ़ी की महिलाओं को लेकर अपनी राय रखी. उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मां की पीढ़ी की महिलाएं परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभालती थीं. उनके मुताबिक, अगर उनकी मां किसी बात से परेशान होती थीं, तो वह शांत रहती थीं और अपने तरीके से परिस्थितियों का सामना करती थीं.
आज कल की महिलाओं में नहीं है धैर्य
आगे करण ने कहा, "आज की महिलाओं में धैर्य कम देखने को मिलता है. आजकल की औरतें कहती हैं, 'भाड़ में जाओ' और फिर आगे बढ़ जाती हैं."
करण वाही की गर्लफ्रेंड ने 7 लोगों को एक साथ किया डेट
इस दौरान करण वाही ने अपनी लव लाइफ से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि उनकी एक एक्स गर्लफ्रेंड एक समय में कई लोगों को एक साथ डेट कर रही थी. अभिनेता के मुताबिक, जब उन्हें पता चला कि जिस लड़की को वह डेट कर रहे थे, वह एक साथ सात लोगों को डेट कर रही है, तो वह हैरान रह गए। इस पर उन्होंने कहा, "मैं तुम्हें जज नहीं कर रहा हूं..." और फिर उन्होंने उससे इस रिश्ते को लेकर सवाल किए.
गर्लफ्रेंड और महिलाओं पर विवाद के बाद ट्रोल हुए करण वाही
करण वाही के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों का कहना है कि भले ही एक्टर ने कहा कि वह किसी को जज नहीं कर रहे, लेकिन अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की डेटिंग लाइफ का जिक्र करके उन्होंने कहीं न कहीं उन्हें जज किया. वहीं, कई यूजर्स ने आज की महिलाओं और पुरानी पीढ़ी की महिलाओं की तुलना पर भी नाराजगी जताई. उनका कहना है कि आज की महिलाएं गलत बातों को बर्दाश्त नहीं करतीं और अपने लिए आवाज उठाना जानती हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.