Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘गलत तरीके से छू रही…’ आकांक्षा चमोला को लेकर ये क्या बोल गए धीरज धूपर? एक्ट्रेस को कहा ‘रेड फ्लैग’

---विज्ञापन---

Dheeraj Dhoopar and Akanksha Chamola Controversy: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रिएलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' अपनी शुरुआत के बाद से ही लगातार खबरों में बना हुआ है. हाल ही में शो का 'जजमेंट डे' एपिसोड रिलीज किया गया है. इस खास एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर स्पेशल गेस्ट बनकर आए. यहां, अर्जुन ने शो के सभी कंटेस्टेंट के टास्क देते हुए कहा कि अब लोगों को अपने साथी को पहले दिए गए टैग्स को बदला होगा. टास्क के तहत टीवी एक्टर धीरज धूपर ने आकांक्षा चमोला को 'रेड फ्लैग' का टैग दिया. साथ ही ये भी कहा कि वो आकांक्षा के आसपास फिजिकली अनकंफर्टेबल महसूस करते हैं.

धीरज ने आकांक्षा चमोला का नाम लिया...

जजमेंट डे के नए एपिसोड में धीरज धूपर से उस कंटेस्टेंट का नाम बताने को कहा गया जिसे वो शो में अपना सबसे बड़ा खतरा मानते हैं. इस पर धीरज ने आकांक्षा चमोला का नाम लिया और कहा, 'मुझे उसके आस-पास थोड़ा अनकंफर्टेबल महसूस होता है.'

---Advertisement---

फिजिकली अनकंफर्टेबल महसूस...

धीरज धूपर ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'ऐसा आकांक्षा चमोला के व्यवहार के कारण होता है, जिस तरह की वह है, जिस तरह से वह बात करती है और हर बात को हल्के में लेती है. ये कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन मुझे इससे फिजिकली अनकंफर्टेबल महसूस होता है. वह छूने में बहुत सेंस्टिव है, इसलिए मैं उनसे एक हाथ की दूरी बनाए रखता हूं.'

खतरे की घंटी...

धीरज पर आकांक्षा ने तुरंत पलटवार करते हुए उनके इन सभी दावों खाजिर कर दिया. आकांक्षा ने कहा, 'धूपर मेरे साथ खुद नाचने आता है और अब कह रहा है कि मैं उसे अनकंफर्टेबल महसूस करा रही हूं. मेरे हिसाब से वह फेक इंसान है. वह मुझे अपना सबसे करीबी दोस्त कहता है और अब कह रहा है कि मैं उसके लिए खतरे की घंटी हूं, जिससे उसे अनकंफर्टेबल हो रहा हैं.'

---Advertisement---

गलत तरीके से छू रही...

आकांक्षा ने बाद में धीरज से कहा, 'प्लीज समझें कि इस तरह के प्लेटफॉर्म पर, जब आप किसी लड़की पर फिजिकली अनकंफर्टेबल महसूस कराने का आरोप लगाते हैं, तो यह सही नहीं है. ऐसा लगता है जैसे मैं आपको गलत तरीके से छू रही हूं. आपको क्लियर होना चाहिए. मुझे नहीं लगता कि मैंने आपके साथ कुछ भी गलत किया है.'  

First published on: Jul 19, 2026 06:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola