The Odyssey Box Office Collection Day 3: क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ इन दिनों भारत में धमाल मचा रही है. फिल्म की रिलीज को महज तीन दिन हुए हैं और इसने तीन दिनों में 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इतना ही नहीं, इसने क्रिस्टोफर नोलन की 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और दर्शक इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। रविवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई की. आइए एक नजर डालते हैं फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन पर.
संडे को ‘द ओडिसी’ ने कमाए इतने करोड़
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द ओडिसी’ ने भारत में मजबूत शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 22 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. तीसरे दिन कमाई में मामूली गिरावट देखने को मिली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 21.90 करोड़ रुपये की कमाई की. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 54.9 प्रतिशत रही और इसके 9,195 शो चले.
भारत में ‘द ओडिसी’ ने किया इतना कलेक्शन
अगर भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने अंग्रेजी में 17 करोड़ रुपये, हिंदी में 3 करोड़ रुपये, तमिल में 75 लाख रुपये और तेलुगु में 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल कमाई महज तीन दिनों में 61.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 73.19 करोड़ रुपये हो गया है.
क्या है ‘द ओडिसी’ की कहानी
‘द ओडिसी’ एक एक्शन-फैंटेसी फिल्म है, जो होमर के प्रसिद्ध ग्रीक महाकाव्य ‘द ओडिसी’ पर आधारित है। फिल्म की कहानी ग्रीक राजा ओडिसियस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लंबे युद्ध के बाद अपने घर लौटने के लिए कठिन एवं रोमांचक यात्रा पर निकलता है.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
फिल्म में हॉलीवुड के कई जाने-माने कलाकार नजर आए हैं. इसमें मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, जेंडाया, रॉबर्ट पैटिनसन, ल्युपिटा न्योंगो, इलियट पेज और चार्लीज़ थेरॉन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- Jio Hotstar पर गदर काट रही है ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी बुरी तरह से फ्लॉप