Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

दूसरे संडे भी छाई रही Dhamaal 4, 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बटोरे इतने करोड़

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 10: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' को लगातार बॉक्स ऑफिस पर पसंद किया जा रहा है. दूसरे हफ्ते भी फिल्म ने शानदार कमाई तय की है. जानिए 10वें दिन का कलेक्शन.

---विज्ञापन---

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 10
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 10

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 10: अजय देवगन स्टारर फिल्म फिल्म ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करती नजर आ रही है. रिलीज के पहले दें से ही फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. रविवार का दिन ‘धमाल 4’ के लिए काफी अच्छा साबित हुआ. वीकेंड का फिल्म ने खूब फायदा उठाया और रिलीज के 10वें दिन शानदार कमाई तय की. आइए जानते हैं ‘धमाल 4’ने अबतक कितना कलेक्शन किया है.

10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिए हैं. ये फिल्म हाल ही में रिलीज हुई क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) से कड़ी टक्कर का सामना कर रही है.

---विज्ञापन---

10वें दिन ‘धमाल 4’ ने कितना कलेक्शन किया?

Sacnilk के मुताबिक, ‘धमाल 4’ ने 10वें दिन ₹12.75 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹148.40 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹124.50 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 10वें दिन ₹1.25 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹21.50 करोड़ हो गया है. इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹169.90 करोड़ हो गया है. इससे पहले 9वें दिन धमाल 4 ने 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

Dhamaal 4
Dhamaal 4

दूसरे दिन भी छाई रही ‘धमाल 4’

इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म धमाल 4 एक जबरदस्त कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, रवि किशन जैसे कई चर्चित कलाकार नजर आए हैं. पहले हफ्ते ‘धमाल 4’ ने 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद आठवें दिन इसने 5.50 करोड़ रुपये और नौवें दिन 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म का बजट 150 से 200 करोड़ रुपये बताया जाता है. इस हिसाब से ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 20, 2026 06:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola