Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: जन्नत जुबैर से माही विज तक, सलमान खान के शो में इन जाने-माने चेहरों की होगी एंट्री!

---विज्ञापन---

Bigg Boss 20: सलमान खान के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. शो के सितंबर में शुरू होने की चर्चा है और इसी बीच कंटेस्टेंट्स से लेकर बिग बॉस हाउस तक कई बड़े अपडेट सामने आए हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी किसी भी नाम की ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स ने दर्शकों का उत्साह जरूर बढ़ा दिया है.

ये सितारे होंगे शो का हिस्सा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक. इस बार टीवी और सोशल मीडिया की कई चर्चित हस्तियां शो में नजर आ सकती हैं. संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस माही विज, जन्नत जुबैर, एक्ट्रेस गीता बसरा, कॉमेडियन सुनील पाल और कंटेंट क्रिएटर शोइक चक्रवर्ती के नाम शामिल हैं. कहा जा रहा है कि इन सितारों के साथ मेकर्स की बातचीत चल रही है और कुछ मामलों में चर्चा काफी आगे बढ़ चुकी है. हालांकि, जब तक ऑफीशियल ऐलान नहीं होता, तब तक इन नामों को सिर्फ संभावित माना जा रहा है.

---Advertisement---

इन स्टार्स की भी होगी एंट्री!

इनके अलावा सोशल मीडिया की दुनिया के पॉपुलर चेहरे मिस्टर फैसू, फैज बलोच, भाव्या सिंह, मैक्सटर्न और दुष्यंत कुकरेजा का नाम भी चर्चा में है. अगर ये सभी शो का हिस्सा बनते हैं तो इस सीजन में टीवी और डिजिटल स्टार्स का दमदार मुकाबला देखने को मिल सकता है.

कौन करेगा बिग बॉस का घर डिजाइन?

इस बार सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं, बल्कि बिग बॉस का घर भी पूरी तरह नए अंदाज में नजर आएगा. खबरों के अनुसार, कई सीजन से बिग बॉस हाउस डिजाइन कर रहे ओमंग कुमार इस बार शो का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह कंचन और रूपाली नए सीजन का घर तैयार करेंगी. दोनों हाल ही में रियलिटी शो 'The 50' का सेट डिजाइन कर चुकी हैं. ऐसे में फैंस को इस बार पहले से बिल्कुल अलग और नया बिग बॉस हाउस देखने को मिल सकता है.

---Advertisement---

बिग बॉस का नया लोगो हुआ लॉन्च

मेकर्स ने हाल ही में शो का नया लोगो जारी किया है. अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही 'बिग बॉस 20' की थीम का भी खुलासा कर दिया जाएगा. हर साल की तरह इस बार भी थीम को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है.

कब से प्रीमियर होगा शो?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को हो सकता है. पिछले सीजन की तरह इस बार भी शो पहले JioHotstar पर स्ट्रीम होगा और उसके बाद टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा.

---Advertisement---

कई भाषाओं में 'बिग बॉस' की तैयारी!

बहरहाल, बिग बॉस की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है, यही कारण है, जो इसे एक नहीं बल्कि कई भाषाओं में लॉन्च किया जा रहा है. अब जल्द ही 'बिग बॉस बांग्ला' की शुरुआत होने जा रही है, जिसे क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली होस्ट करेंगे. इसके अलावा भोजपुरी और पंजाबी वर्जन को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं. ऐसे में साफ है कि इस बार बिग बॉस सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि कई भाषाओं में दर्शकों का मनोरंजन करने की तैयारी में है.

First published on: Jul 28, 2026 11:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola