---विज्ञापन---
Bharti Singh लेंगी पति हर्ष से तलाक? डायवोर्स पर कॉमेडियन ने कहा-‘साथ नहीं रह सकते…’
भारती सिंह टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी कॉमेडियन हैं. उन्होंने स्क्रीन राइटर हर्ष लिम्बाचिया से 9 साल पहले शादी की थी और कपल के दो बच्चे भी हैं. भारती हमेशा ही अपने बच्चों के साथ फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं. हालांकि हाल ही में भारती और हर्ष को लेकर तलाक की अफवाह उड़ रही है. खबरों के मुताबिक दोनों की शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें चल रही हैं. वहीं, अब भारती ने इसको लेकर रिएक्ट किया है.
हर्ष संग चल रही तलाक की खबरों पर बोलीं भारती सिंह
दरअसल, भारती ने खुद ही अपनी तलाक की खबरों को लेकर रिएक्ट किया है. भारती ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में कहा कि अब मैं हर्ष के साथ नहीं रह सकती. क्योंकि अब हम दोनों के बीच दरारें आने लगी हैं. इरिटेशन होने लगी हैं.
घटिया खबरों पर फूटा भारती का गुस्सा
कॉमेडियन ने आगे कहा, "बहुत सारी चीजें हैं, जो हर्ष बर्दाश्त नहीं कर पाता. हमारे रिश्ते में पड़ी दरार और हम अलग हो रहे हैं. ये सभी बातें कहने के बाद भारती गुस्से में कहती हैं कि, " ऐसी बहुत सारी बातें घटिया न्यूज में आ रही हैं, जो कि बहुत ही गलत हैं.
भारती कभी नहीं होंगी हर्ष से अलग
भारती ने आगे कहा कि वो बिल्कुल भी अलग नहीं हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि, " शायद मर के भी अलग ना हों. कॉमेडियन ने इस दौरान ये साफ कर दिया कि वो और हर्ष हमेशा ही साथ थे और साथ हैं और साथ रहेंगे.
भारती और हर्ष की हुई थी 2017 में शादी
आपको बता दें कि हर्ष और भारती लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ है. दोनों ने 2017 में शादी की थी और उससे पहले काफी वक्त तक एक दूसरे को डेट किया था. वहीं कपल ने शादी के कुछ साल बाद 2022 में अपने पहले बेटे का स्वागत किया था. इसके बाद दूसरे बेटे का स्वागत उन्होंने 2026 में किया. वहीं, भारती अक्सर ही अपने ब्लॉग में अपने परिवार और बच्चों की झलक दिखाती रहती हैं.
भारती सिंह हैं कॉमेडी इंडस्ट्री का बड़ा नाम
बता दें कि भारती कॉमेडी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है. उन्होंने अपने करियर में तमाम शोज किए हैं. इतना ही नहीं लोग भारती की कॉमेडी को खूब पसंद करती. इन दिनों वह लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आ रही हैं.