Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 5: बीते शुक्रवार 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास शुरुवात नहीं कर पाई. कमाई के मामले में अभी भी फिल्म काफी पीछे है. हालांकि वीकेंड के बाद इसकी कमाई में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई है.
पांचवे दिन की कमाई
बात करें रिलीज के पांचवें दिन की तो मंगलवार को ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने अच्छा-खासा बिजनेस किया है. Sacnilk के मुताबिक पांचवें दिन ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने ₹3.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹36.92 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹31.00 करोड़ हो गया है. विदेशों में फिल्म ने कुल ₹9.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹46.42 करोड़ हो गया है.
वीकेंड पर बढ़ी कमाई
वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ डेविड धवन की बतौर डायरेक्टर आखिरी फिल्म है. रिलीज के बाद फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 9 करोड़ और चौथे दिन 3.50 करोड़ कमाए. वहीं 5वें दिन भी फिल्म ने 3.50 करोड़ की कमाई की.
फिल्म के बारे में
‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के लीड स्टार वरुण धवन डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं. ये बाप-बेटे की चौथी फिल्म है. वरुण के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, मनीष पॉल, चंकी पांडे, अली असगर, कुब्रा सैत, राकेश बेदी और मनोज पाहवा जैसे कलाकार भी शामिल हैं.