Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सपना चौधरी को दिल्ली कोर्ट से मिली बड़ी राहत, पति यशवीर को दी गई सख्त हिदायत

Sapna Choudhary Domestic Violence Case: सपना चौधरी के घरेलू हिंसा के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सपना को नई दिल्ली की कोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है.

---विज्ञापन---

Sapna Choudhary Domestic Violence Case: फेमस हरयाणवी एक्ट्रेस, सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और पति के खिलाफ दर्ज घरेलू हिंसा के मामले को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में सपना चौधरी के इस मामले पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सपना चौधरी को नई दिल्ली की द्वारका महिला अदालत से एक बड़ी राहत मिली है. दरअसल, दिल्ली कोर्ट ने सपना चौधरी को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है. इसके अलावा, दिल्ली की कोर्ट ने सिंगर के पति यशवीर साहू को सपना से दूर रहने और उनसे संपर्क ना करने का निर्देश दिया है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

Sapna choudhary veer Sahu

सपना चौधरी को मिली राहत

नई दिल्ली की द्वारका वुमेन कोर्ट ने सपना चौधरी को घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत अंतरिम सुरक्षा का आदेश दिया है. कोर्ट ने ये आदेश उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मोमाकु’ के प्रीमियर (10 जून) से एक दिन पहले ही दे दिया. इसके साथ ही कोर्ट ने सपना चौधरी के पति यशवीर साहू को अगली सुनवाई तक उनसे संपर्क करने, उनके घर, ऑफिस या फिल्म प्रीमियर वेन्यू पर जाने से रोक दिया है. सपना चौधरी की वकील प्रीति सिंह की तरफ से दी गई दलीलें पेश करने के बाद कोर्ट के तरफ से सिंगर को राहत दी गई है.

---विज्ञापन---

सपना ने छोड़ा ससुराल

कोर्ट ने डॉक्यूमेंट एविडेंस, याचिकाकर्ता की सुरक्षा और प्रोफेशनल कमिटमेंट से जुड़ी चिंताओं पर विचार करने के बाद ये आदेश पारित किया है. मीडिया को दिए एक बयान में प्रीति सिंह ने कहा, ‘कोर्ट की तरफ से घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत मेरी मुवक्किल सपना चौधरी को तत्काल सुरक्षा प्रदान की है.’ बता दें कि कोर्ट में दायर की गई याचिका में सपना ने कहा है कि उनके पति ने बार-बार उन पर हाथ उठाते हैं. इसलिए उन्होंने अपना ससुराल छोड़ दिया है और अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है.

First published on: Jun 10, 2026 12:07 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola