Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

रैपर बादशाह ने थामा पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का हाथ? वायरल फोटोज ने मचाया तहलका

Rapper Badshah Instagram Post: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह का एक इंस्टाग्राम पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसको लेकर सिंगर चर्चा में आ गए हैं.

---विज्ञापन---

Rapper Badshah Instagram Post: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. दरअसल, इस समय बादशाह का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में बादशाह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ बाहों में बाहें डालें दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद से ही इंटरनेट पर बादशाह के पोस्ट में दिख रही इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर अफवाहों और अटकलों की लाइन लग गई. हर तरफ सिर्फ बादशाह के इस पोस्ट और उसमें दिख रही लड़की की चर्चा हो रही है. चलिए बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है.

रैपर बादशाह ने थामा मिस्ट्री गर्ल का हाथ?

रैपर बादशाह ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों में बादशाह खेत में एक लड़की का हाथ पकड़े हुए हैं और कैमरे की तरफ देख रहे हैं, और लड़की कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी है. इस पोस्ट की किसी भी फोटो में उस लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रैपर बादशाह ने एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘यूनिवर्स लोगों को आपकी लाइफ में लाने का एक अजीब सा तरीका जानता है.

rapper badshah

वायरल हुआ हानिया आमिर का नाम

जैसे ही बादशाह ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर कीं, वैसे ही कुछ ही मिनटों में उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई फैंस ने सवाल किया कि तस्वीर में उनके साथ ये मिस्ट्री गर्ल कौन हैं? वहीं, इस बीच कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं. एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘क्या यह हानिया आमिर हैं?’ वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, ‘लगता है यह हानिया ही हैं?’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘क्या यह कोई नया कोलैबोरेशन है?’

---विज्ञापन---
First published on: Jun 09, 2026 11:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola